सैमसंग ने गैलेक्सी नोट -7 रखने वाले लोगों से इसका इस्तेमाल बंद करने या उसे बदल लेने को कहा है, क्योंकि इस फ़ोन में विस्फोट होने का खतरा है.
दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने एक बयान में कहा, "हमारे ग्राहकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है."बयान में आगे कहा गया है, "जब तक कि इसके बदले दूसरा फोन नहीं दिया जाता, सैमसंग गैलेक्सी नोट -7 स्मार्ट फोन रखने वाले सभी ग्राहकों से इसे बंद करने और जल्द से जल्द इसे खरीदी गई जगह वापस करने की अपील करता है."

बीते हफ्ते सैमसंग ने चार्जिंग के दौरान या चार्जिंग के बाद इस फोन में विस्फोट होने की ख़बरें आने के बाद 25 लाख फोन रीकॉल किए थे.
उधर, अमरीका के संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने यात्रियों को विमान में सवार होने के दौरान इस फोन को चार्ज या स्विच ऑन न करने की हिदायत दी थी.
इस फोन को बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी ने कहा है कि वह 19 सिंतबर से सभी फोन वापस ले लेगी.
इससे पहले, शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात ने इस फोन को अमीरात की उड़ानों में प्रतिबंधित कर दिया था.
इसी तरह भारत, सिंगापुर, वर्जिन ऑस्ट्रेलिया विमानन प्राधिकरण ने भी इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है.

No comments:
Post a Comment