Thursday, 15 December 2016

'Chakravartin Ashoka Samrat' actress Soumya Seth to get MARRIED in January?


New Delhi: ‘Chakravartin Ashoka Samrat’ actress Soumya Seth got secretly engaged to longtime beau Arun Kapoor few months ago.
And now, it seems the actress has decided to take her relationship to the next level.
Soumya, who is best known for her character of ‘Navya’ has posted a picture on Instagram, hinting towards her marriage date, which might take place in January.
While sharing the picture she wrote,”Love fills a lifetime and a lifetime begins this Jan #ThisJan.”
Read More

500 के नोटों की छपाई बढ़ी, 2-3 हफ्तों में बढ़ेगी सप्लाई: शक्तिकांत दास



नई दिल्लीः नोटबंदी का आज 37वां दिन है और अभी देश के कई इलाकों से कैश के लिए लोग परेशान हैं. आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि 500 रुपये के नोटों की छपाई बढ़ाई गई है और इसके चलते जल्द स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है. 2 से 3 हफ्तों में 500 के नोटों की सप्लाई बढ़ेगी. वहीं 2000 के नोट के छुट्टे की समस्या भी जल्द दूर हो जाएगी.
नोटबंदी के बाद 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम के नए नोट बाजार में जारी किए जा चुके हैं. देश में 2 लाख 10 हजार एटीएम हैं और इनमें से 1 लाख एटीएम को अपग्रेड किया जा चुका है. 100 और 50 रुपये के भी नए नोट छापे जा रहे हैं. देश में पहले से ही 100 रुपये के 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये के नोट चलन में हैं और 100 रुपये के 80 हजार करोड़ रुपये के नए नोट जारी किए गए हैं.
को-ऑपरेटिव बैंकों में कैश सप्लाई बढ़ाई गई है. सरकारी बैंकों में कैश सप्लाई बढ़ाई गई है. बैंकों को एटीएम में कैश की सप्लाई बढ़ाने के लिए कहा गया है. सरकारी बैंकों में भी कैश सप्लाई बढ़ाई गई है जिससे किसानों को कर्ज मिलने में आसानी हो. महीने के अंत यानी 30 दिसंबर तक 50 फीसदी पैसे बाजार में वापस आ जाएंगे.
कैश की कमी वाले इलाकों में कैश सप्लाई बढ़ाई जा रही है. हालात पहले से बेहतर हो रहे हैं और दिक्क्तों को दूर करने की कोशिशें की जा रही हैं. नोट पहुंचाने के लिए विमानों का इस्तेमाल हो रहा है और सुदूर इलाकों और ग्रामीण इलाकों तक नोट पहुंचाने के लिए विमानों का इस्तेमाल जरूरत पड़ने तक जारी रखा जा सकता है.
शक्तिकांता दास ने कहा कि नए नोट के डिजाइन भारत में तैयार हुए हैं और पहली बार 500 और 2000 के नए नोटों के डिजाइन भारत में तैयार हुए हैं. FIU की जानकारी के आधार पर ही कैश रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. कड़ी निगरानी की वजह से लगातार कैश बरामद हो रहा है और इसके पीछे 2000 के नोटों का कोई फीचर जिम्मेदार नहीं है. वहीं जो भी नए नोट जब्त किए जा रहे हैं वो मार्केट में भेजे जा रहे हैं.
शक्तिकांता दास ने कहा कि अमेरिका में फेडरल रिजर्व की दरें बढ़ाने का भारत में क्या असर होगा ये बताना अभी मुश्किल है. उन्होंनें ये भी कहा कि आरबीआई ने 12.44 लाख करोड़ रुपये वापस आने की बात कही है लेकिन अभी इसका वेरिफिकेशन हो रहा है. पुराने वापस आए नोटों का आखिरी आंकड़ा कुछ और हो सकता है.

Read More

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- नोटबंदी से 14 दिन की और परेशानी



नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार ने कोर्ट को बताया कि नोटबंदी से होने वाली परेशानी 14 दिन और रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा कि जब देश के लोगों को 2 हज़ार नहीं मिल पा रहे तो कुछ लोगों के पास करोड़ों कहां से आ रहे हैं?
इस सवाल के जवाब में अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की मिली भगत से हो रहा है, हमने कार्रवाई की है.
कुछ बैंक मैनेजर कथित रूप से अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं, सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
नोटबंदी के बाद करेंसी की सप्लाई पर सरकार ने कहा कि 5 लाख करोड़ की करेंसी दोबारा बाज़ार में उतार दी है. 2.5 लाख करोड़ की करेंसी पहले से बाज़ार में है. 17.5 लाख करोड़ में कुल 7.5 लाख करोड़ बाज़ार में हैं.
नोटबंदी पर इससे पहले सुनवाई में सरकार की ओर से कहा गया था कि केंद्र सरकार इस मामले पर पूरी तरह निगरानी रख रही है. नोटबंदी को लेकर हालात किसी तरह बिगड़े नहीं हैं. यहां तक कि कोई दूधवाला या किसान इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट नहीं आया है. ये सब मामला राजनीति से प्रेरित है.
Read More

images

1.


2.



3.

4.


Read More

।आज आधी रात के बाद से कहीं नहीं चलेंगे 500 के पुराने नोट



नई दिल्ली। आज रात 12 बजे से 500 रुपये के पुराने नोट का इस्तेमाल पूरी तरह बंद हो जाएगा। अब तक अस्पताल, पेट्रोल पंप, मोबाइल रिचार्ज, रेलवे यात्रा में 500 के पुराने नोट चल रहे थे, लेकिन आज रात 12 बजे के बाद से ये पूरी तरह अमान्य हो जाएंगे। इससे पहले इन जगहों पर 1000 रुपये के नोट पूरी तरह बंद कर दिए गए थे।
लेकिन अगर आपके पास 500 के नोट हैं तो घबराएं नहीं, ये नोट बैंक में जमा किए जा सकते हैं। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने ट्वीट कर बताया कि 500 रुपये के पुराने नोट 15 दिसंबर की मध्यरात्रि से बंद हो जाएंगे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि पुराने 500 रुपये के नोट के उपयोग को लेकर मिली छूट 15 दिसंबर की मध्यरात्रि से समाप्त हो जाएगी।
बता दें कि अभी तक 500 रुपये के पुराने नोट दवा की दुकानों और जन-उपयोगी सेवाओं के भुगतान करने के लिए मान्य थे। इसके अलावा, 500 के पुराने नोट सरकारी पेट्रोल पंप, सरकारी बसों, मेडिकल स्टोर, श्मशान घाट, बिजली का बिल जमा करने में, सहकारी स्टोर, एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर टिकट और पास बनाने के लिए इस्तेमाल हो रहे थे।
इससे पहले सरकार रेलवे या विमान टिकटों और पेट्रोल पंपों पर भुगतान और टोल प्लाजा पर पुराने 500 रुपये के नोट से भुगतान की छूट को वापस ले चुकी है। बता दें कि सरकार ने आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोटों पर पाबंदी लगाते हुए पहले 72 घंटों तक उपयोगी सेवाओं के बिलों के भुगतान के लिए पुराने नोटों के उपयोग की अनुमति दी थी। बाद में इस समय- सीमा को बार- बार बढ़ाया गया और अंतिम बार छूट 15 दिसंबर तक दी गई।
Read More

4 दिन की छुट्टी के बाद आज भी नहीं चली लोकसभा भाषा



नई दिल्ली। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू विवाद और नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही आज शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक और फिर दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस, वामदलों समेत विपक्षी दलों ने किरण रिजिजू समेत कुछ अन्य मुद्दों को उठाया। वामदलों के सदस्य अपनी मांग को उठाते हुए अध्यक्ष के आसन के पास आ गए। सत्ता पक्ष के कुछ सदस्य प्रश्नकाल से जुड़ी प्रश्नसूची दिखा कर कुछ कह रहे थे लेकिन शोर शराबे में उनकी बातें नहीं सुनी जा सकी।
विपक्षी सदस्य एक अखबार की प्रति दिखा रहे थे जिसमें किरण रिजिजू से जुड़े विवाद से संबंधित खबरें प्रकाशित थीं। अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने हंगामे में एक प्रश्न लिया और संबंधित मंत्री ने उसका उत्तर दिया। हालांकि हंगामा जारी रहने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही कुछ ही मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। बाद में हंगामे और नारेबाजी के कारण लोकसभा की कार्यवाही आज एक बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर दिनभर के लिए स्थगित हो गई।
सदन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली आदि भी मौजूद थे। 16 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही नोटबंदी के मुद्दे पर बाधित रही है।
Read More

।आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टोलरेंस' की नीति अपनाएंगे भारत-इंडोनेशिया


नई दिल्ली। भारत और विश्व के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया ने रक्षा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्रों में अपने रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने का फैसला किया वहीं आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लेते हुए इसके प्रति ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने की’ नीति का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बीच हुई वार्ता में प्रभावी विकास दर वाले इन दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने का निर्णय किया विशेषकर तेल एवं गैस, दवा, आईटी और कौशल विकास के क्षेत्र में। बातचीत के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने आतंकवाद के सभी स्वरूपों की कड़े शब्दों में भर्त्सना की और आतंकवाद की किसी भी हरकत को जरा भी बर्दाश्त नहीं किए जाने पर बल दिया।
दक्षिण चीन सागर विवादों का उल्लेख करते हुए दोनों देशों ने इस मुद्दे का शांतिपूर्ण माध्यमों और यूएनसीएलओएस (यूएन समुद्र संबंधी कानून पर समझौता) सहित वैश्विक रूप से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों के अनुरूप समाधान निकाले जाने का आह्वान किया। दक्षिण चीन सागर विवाद में इंडोनेशिया भी एक पक्ष है। संपर्क और लोगों के बीच परिचय बढ़ाने की आवश्कता पर बल देते हुए दोनों नेताओं ने इंडोनेशिया की एयरलाइंस गरूड़ के जकार्ता से मुंबई के बीच सीधी उड़ान शुरू करने के निर्णय का स्वागत किया।
आतंकवाद से निबटने के मामले में संयुक्त बयान में आतंकवादी घोषित करने से संबंधित यूएनएससी प्रस्ताव 1267 और अन्य संबद्ध प्रस्तावों को लागू करने के लिए सभी देशों का आह्वान किया गया। यह आह्वान चीन द्वारा भारत के उस कदम को बाधित किए जाने को लेकर लक्षित है जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को यूएन द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित करवाने का प्रयास किया गया था।
दोनों नेताओं ने सभी देशों से आतंकवादियों की पनाहगाहों और ढांचों को समाप्त करने, आतंकवादी नेटवर्कों, एवं उनको धन मुहैया कराने के माध्यमों में अड़चने खड़ी करने और सीमा पार आतंकवाद को रोकने के लिए काम करने का आह्वान भी किया। सीमा पार आतंकवाद के माध्यम से पाकिस्तान की ओर संकेत किया गया है। मोदी और विडोडो ने सभी देशों के समक्ष इस आवश्यकता को रेखांकित किया कि उनकी सीमाओं से पनपने वाले अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से निबटा जाए। यह काम प्रभावी आपराधिक न्याय के क्रियान्वय से किया जाए जबकि आतंकवाद, संगठित अपराध, नशीले पदार्थों’ और मानव तस्करी, धन शोधन और हथियारों की तस्करी से निबटने में सहयोग बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय सहयोग पर सहमति जताई जाए।
मोदी ने अपने मीडिया बयान में कहा कि वार्ता द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर केंद्रित रही और दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग को प्राथमिकता देने और समुद्री क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा है कि विश्व के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले राष्ट्र के रूप में इंडोनेशिया लोकतंत्र, विविधता और सामाजिक सद्भाव के पक्ष में खड़ा है। यही हमारे मूल्य हैं। हम दोनों देशों और समाजों के बीच हमारे इतिहास में वाणिज्य और संस्कृति को लेकर मजबूत संबंध रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों ने सेवाओं और निवेश में भारत आसियान मुक्त व्यापार समझौतों को शीघ्र लागू करने पर सहमति जताई। साथ ही क्षेत्रीय समग्र आर्थिक भागीदारी को अंतिम रूप देने से व्यापार संबंधों को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा।
मोदी ने कहा है कि हमारी भागीदारी की गति को कायम रखने के लिए राष्ट्रपति विडोडो और मैंने निर्देश दिया कि मौजूदा मंत्री स्तरीय तंत्र की जल्द बैठक बुलाई जाए ताकि द्विपक्षीय सहयोग एजेंडा को आगे बढ़ाया जा सके। पहली भारत यात्रा पर आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने कहा कि आर्थिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए विस्तृत बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया भारत को किए जाने वाले निर्यात को विविध बनाना चाहता है।
इंडोनेशिया आसियान क्षेत्र में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार बनकर उभरा है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2007.08 में 6.9 अरब अमेरिकी डॉलर था जो 2014.15 में बढ़कर 19.03 अरब डॉलर हो गया। 2015-16 में व्यापार घटकर नौ अरब डॉलर रह गया, जिसका कारण वैश्विक आर्थिक स्थिति, जिंस कीमतों में गिरावट और इंडोनेशिया के समग्र आयात में कमी थी।
मोदी ने कहा है कि यह दक्षिण पूर्व एशिया की विशालतम अर्थव्यवस्था है। भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई विशाल अर्थव्यवस्था है। दो विशाल लोकतंत्र और प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में हमारे साझा आर्थिक और सामरिक हित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने आधारभूत क्षेत्र में निवेश बढ़ाने और एक दूसरे की क्षमताओं का लाभ उठाने का निर्णय किया है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि सीईओ फोरम को उद्योगों के बीच परस्पर संबंध मजबूत और व्यापाक बनाने के नए अवसर तलाशने के उद्देश्य से आगे आना चाहिए।
भारत और इंडोनेशिया के बीच दो सहमति करार पर हस्ताक्षर किए गए जो युवा और खेल मामलों में सहयोग और अन्य मानकीकरण के बारे में है। गैर कानूनी और अनियन्त्रित ढंग से मछली पकड़ने से निबटने के बारे में एक संयुक्त बयान को भी अंतिम रूप दिया गया। इंडोनेशिया में नशीले पदार्थों’ के आरोप में मृत्युदंड के निर्णय का सामना कर रहे भारतीय नागरिक गुरदीप सिंह के बारे में पूछे जाने पर अधिकारियों ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया बल्कि कहा कि यह मामला देश की न्यायिक प्रक्रिया के तहत है। रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने के लिए मोदी और विडोडो ने निर्देश दिए कि रक्षा मंत्रियों की वार्ता और संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक शीघ्र करवाई जाए। साथ ही मौजूदा रक्षा समझौते का विस्तार कर इसे व्यापक द्विपक्षीय रक्षा सहयोग समझौता बनाया जाए।
दोनों देशों की थलसेनाओं और नौसेनाओं के बीच वार्ता सफलता पूर्वक संपन्न होने की ओर ध्यान दिलाते हुए उन्होंने शीघ्र ही वायुसेनाओं के बीच वार्ता करने पर सहमति जताई। भारत और इंडोनेशिया ने दोनों नेताओं के बीच बातचीत में संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद सहित उसके प्रमुख अंगों में सुधार का समर्थन किया ताकि इस वैश्विक निकाय को अधिक लोकतांत्रिक, पारदर्शी और प्रभावशाली बनाया जा सके।
Read More

बार-बार चौंका रहे हैं ट्रंप, अब ऐसे हो सकता है चीन से टकराव, बदलेगी दुनिया की तस्‍वीर?



क्या बदलने वाली है दुनिया की तस्वीर? डोनाल्ड ट्रंप की चाल से तो यही लगता है। हमारे राहुल गांधी भूकंप नहीं ला पाए, पर डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से भूचाल आ रहा है। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान भी चौंकाया। अब भी चौंका रहे हैं। पहले मुसलमानों को अमेरिका में न घुसने देने की बात की, और बाद में आतंकवाद पर रुख अपनाया।
यही नहीं हम तब और चौंके जब चुने जाने के बाद उनकी नवाज़ शरीफ से बातचीत की ख़बर आई। पाकिस्‍तान ने पूरी दुनिया को बताया कि कैसे ट्रंप ने पाकिस्‍तान के वजीरे आजम से फोन पर कहा- पाकिस्तान महान देश है। पाकिस्तानी महान लोग हैं और दुनिया भर में नवाज़ के काम की चर्चा है। ट्रंप का चौंकाने का ये अंदाजा तो गजब ही था। यकीनन, इस खबर को दो से तीन बार पढ़ा, मैं ही क्‍या कोई भी पढ़ता। मन में आया भी कहीं कोई और समझकर तो बतिया नहीं लिए। फिर ट्रंप टीम ने ही स्पष्टीकरण दिया, बात हुई थी। हालांकि पाक ने बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर दिया, फिर भी चौंकाया तो ज़रूर।
पाकिस्तान पर रुख और रक्षामंत्री के चयन का समीकरण :  इधर, ट्रंप का चौंका देनेवाला कदम नए रक्षा मंत्री के चयन से भी साबित हुआ। जनरल जेम्स मैटिस। ये सेंट्रल कमांड संभालते थे। अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान को नज़दीक से समझते भी हैं। यहीं नहीं, कहा जाता है कि पाकिस्तानी सेना के जनरलों के साथ इनके बेहद शानदार रिश्ते हैं, बावजूद इसके कि उनके रहते ही जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ को पाक सरज़मीं से अमेरिकी सैनिकों को हटने का निर्देश देना पड़ा था। जनरल मैटिस के रक्षा मंत्री का मतलब ये भी लगाया गया कि ट्रंप पाकिस्तान के साथ नरम रवैया अपना सकते हैं। हालांकि ये कयास है क्योंकि नज़दीकी इसके उलट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है।

रूस और पुतिन को लेकर बदलते बयानों से चौंकाते हैं ट्रंप : रूस के साथ रिश्तों को लेकर भी ट्रंप के रुख की आलोचना अमेरिका में होती रही है। प्रचार के दौरान भी उन पर रूस से सांठ-गांठ के आरोप लगे, लेकिन वो बार-बार पुतिन को मजबूत नेता बताते रहे। राष्ट्रपति चुन लिए जाने के बाद सीआईए ने धमाका किया। ये कहा गया कि चुनाव में ट्रंप के पक्ष में रूसी खुफिया एजेंसी ने हस्तक्षेप किया था। इससे ट्रंप को मानो कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने नया धमाका किया है। एक्सन मोबिल के सीईओ रैक्स टिलरसन को विदेश मंत्री बनाने की बात चल रही है। टिलरसन रूस में खूब कारोबार करते आए हैं। पुतिन उन्हें रूस के सर्वोच्च सिविल सम्मान से नवाज चुके हैं, तो तय है कि ट्रंप अब रूस के साथ रिश्ते सुधारने पर अमादा हैं, जो क्रीमिया पर रूसी कब्जे के बाद बिगड़ गया था।
ट्रंप ने उठाए वन चाइना पॉलिसी पर सवाल : अब इधर उनका तरोताजा धमाका चीन को लेकर है। ये भारत के लिए भी अहम है। हिंद महासागर में उसकी धौंस को लेकर। माना जा रहा था कि ट्रंप इस पर कोई अलग रुख अपनाएंगे। हुआ इससे भी ज्यादा, ट्रंप ने अब वन चाइना पॉलिसी पर ही सवाल उठा दिए हैं। ताईवान के राष्ट्रपति से बातचीत के लिए हुई आलोचना के बावजूद उन्होंने ये बयान दिया है। ये भू-स्थैतिक समीकरण बदलने वाला बयान है। अमेरिका 1979 से ही वन चाइन पॉलिसी का हिमायती रहा है। इसके तहत वो ताईवान को चीन से टूट कर अलग हुआ एक हिस्सा मानता रहा है। चीन आधिकारिक तौर पर ताईवान को अपना भू-भाग समझता है। ट्रंप अगर इसे नकारते हैं तो भूचाल आना तय है।
बहरहाल, रूस से दोस्ती और भारत के साथ संबंधों को नई दिशा देकर ट्रंप चीन को घेर सकते हैं। हालांकि कथनी और करनी में फ़र्क होता है, पर, ट्रंप जिस विदेश नीति का खाका खींच रहे हैं उससे पहले से खिंची लकीरें बदल सकती हैं।
Read More

Wednesday, 14 December 2016

इस पुलिस थाने में 23 साल में दर्ज हुए केवल 55 मुकदमे, कोई रेप का केस नहीं



जैसलमेर: जैसलमेर जिले में एक थाना ऐसा भी है जहां 23 वर्ष में महज 55 मुकदमे दर्ज हुए हैं और जहां पुलिस कर्मियों के पास कोई काम ही नहीं है. कई बार पूरे साल में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं होता.
इस थाने को 23 साल तक हेड कांस्टेबल ही संभालता रहा और अब जा कर इस थाने को थानेदार मिला है. शाहगढ़ का यह थाना जैसलमेर में पाकिस्तान सीमा से सटा है, जहां 23 वर्ष में महज 55 मुकदमे दर्ज हुए हैं. और सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें एक भी मुकदमा रेप का नहीं है. ये खूबी इस थाने को दूसरे थानों से अलग करता है.
थाना वीरान मरुस्थल क्षेत्र में है, जहां आसपास कोई आदमी मुश्किल से ही नजर आता है. पुलिसकर्मियों का कहना है कि जब वह गश्त पर निकलते हैं, तब इक्का-दुक्का लोग मिलते हैं. अब पहली बार थाने की कमान सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, साल 1993 में सीमा पार से तस्करी रोकने के लिए शाहगढ़ थाना खोला गया था. तारबंदी के बाद तस्करी पर लगाम भी लगी. सीमावर्ती क्षेत्र के इस थाने पर 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का जिम्मा है. इस थाने के अन्तर्गत दो पंचायतों की 10 हजार की आबादी आती है.
वर्ष 2016 में अब तक कोई मामला नहीं दर्ज हुआ. 2015 में सिर्फ दो मामले दर्ज हुए, वे भी सड़क दुर्घटना के. वर्ष 2014 में तीन मामले दर्ज हुए, एक मारपीट का, दूसरा चोरी का और तीसरा सड़क दुर्घटना का. राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग ने बताया कि थाने में बिजली सौर ऊर्जा से मिलती है और पानी बाहर से लाया जाता है.
उन्होंने बताया कि कभी साल भर मुकदमा दर्ज न हो लेकिन अंत में अगर एक मुकदमा दर्ज हो जाए और उसका निस्तारण न हो तो भी वर्ष के अंत में पेंडेंसी का प्रतिशत 100 आता है.
पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र कुमार दवे ने थाने में 23 साल बाद नियुक्ति होने पर कहा, ‘एएसआई स्तर का अधिकारी थाने का प्रभारी रहा है. थाने में दर्ज होने वाले मामले, इन्स्पेक्टर स्तर के अधिकारी की उपलब्धता और कार्य सम्पादन के आधार पर इन्स्पेक्टर की नियुक्ति की जाती है.’
Read More

TRUE LOVE



Tu agar keh de mujhe, 
chaand bhee le aau jaaneja, 
jaaneja Ek taara maang le, aasman le aau jaaneja, 
jaaneja Yaad tu jab aaye, nind bhee le jaaye 
Khwaabo ke jungle me chhup jaaye, chhup jaaye 
Yeh jamin ruk jaaye, aasman jhuk jaaye
Tera chehara jab najar aaye Ho tera chehara jab najar aaye
Hm, aa aa aa, hm, aa aa aa, aa aa aa.........
Tu agar keh de mujhe, 
chaand bhee le aau jaaneja, 
jaaneja Ek taara maang le, aasman le aau jaaneja, 
jaaneja Yaad tu jab aaye, nind bhee le jaaye 
Khwaabo ke jungle me chhup jaaye, chhup jaaye 
Yeh jamin ruk jaaye, aasman jhuk jaaye
Tera chehara jab najar aaye Ho tera chehara jab najar aaye
Hm, aa aa aa, hm, aa aa aa, aa aa aa.........
Read More

Dso ji dosto


Read More

।चेन्नई में ज्वेलर्स के पास IT का छापा, मिला 90 करोड़ कैश, 100 kg सोना



चेन्नई में ज्वेलर्स के पास IT का छापा, मिला 90 करोड़ कैश, 100 kg सोना इनकम टैक्स विभाग ने चेन्नई में ज्वेलर्स के घरों पर छापे मारकर करीब 100 किलोग्राम सोना जब्त किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को हुई जिसमें करीब 90 करोड़ रुपये कैश भी बरामद हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आयकर विभाग ने 8 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक 90 करोड कैश में 70 करोड नए नोट हैं।कहा जा रहा है कि मनी एक्सचेंज का बडा रैकेट इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हाथ लगा है।

Read More

दूल्‍हे का पजामा वरमाला डालते ही उतर गया , दुल्‍हन ने दिया ऐसा रिएक्‍शन



दूल्‍हे का पजामा वरमाला डालते ही उतर गया , दुल्‍हन ने दिया ऐसा रिएक्‍शन सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी की एक फोटो खूब वायरल हो रही है। इसमें वरमाला डालते ही दूल्‍हे का पजामा अचानक खुल जाता है। दूल्‍हे को खुद इसके बारे में 5-6 सेकंड बाद पता चलता है। (छठी स्‍लाइड में वीडियो में देखें वरमाला डालते ही कैसे खुला दूल्‍हे का पजामा) दुल्‍हन ने कहा- नहीं भूलूंगी शादी की वो रात वायरल हो रहा वीडियो लखनऊ की एक शादी का है। 28 नवंबर को आलमबाग निवासी राजेश की निशा से शादी थी।
Read More

Ki eh sach aaa.... Mainu ni lgda Bilkul ulta hunda 😐😐😐



Ki eh sach aaa.... Mainu ni lgda 
Bilkul ulta hunda 😐😐😐
Read More

GIRLS LIKE



दो आदमी बातें कर रहे थे.... 😊
.
पहला व्यक्ति -: कितने बच्चे हैं
तुम्हारे...??? 😃
.
दूसरा व्यक्ति -: भगवान की दया से दो
लड़कियाँ हैं ,
.
एक ये है और दूसरी घर पर है.....!!! 😁 😃 😄
.
पहला व्यक्ति -: शुक्र है कि मेरे घर में
किसी लड़की ने
जन्म नही लिया....!!!😕😕😕
.
और यह कहकर वह मुस्कुराने लगा। 😂
.
तभी छोटी सी लड़की ने बड़ी
मासूमियत से जवाब दिया -:
"अंकल भगवान बेटी भी उसी को देता है,
.
जिसमें बेटी पालने की हैसियत हो।
.
Read More

HAPPY DECEMBER MONTH


Read More

happy winter friends.....



plz visit my site vishalccit.blogspot.in
Read More

Respect Your Love



लड़की:- एक खुशखबरी है
लड़का:- क्या ????
लड़की:- मैं प्रेग्नेंट हूँ।
लड़का:- लड़की को
एक्सेप्ट नही
करता है….!
क्योंकि लड़की उसके लिए
सिर्फ…
टाइम पास थी….
लड़का:- लड़की को बोलता
है तुम हर
बार कॉलेज में..
टॉप 4 में आती हो…
और इस बार भी तुम टॉप
4 में होगी
पर मेरे घर के लिए एक
सिंपल
लड़की चाहिए..!
लड़की:- ठीक है दो दिन
बाद
तेरे घर पे आउंगी..!
मम्मी से मिलने…
मुझे थोड़ा काम है..
दो दिन बाद….
लड़के को लगता है…
लड़की सब कुछ बता देगी
माँ को….
लड़का:- मुझे माफ़ कर दो…
सब मेरी गलती है
लड़की:- ठीक है…
कोई बात नहीं…
पर मुझे माँ से मिलना है
लड़का:- माँ से बाद में
मिल लेना…
अभी देख मैं तेरे लिए क्या
लाया हुँ…
(लड़का उसके लिए आइस-
क्रीम
लेकर
जाता है)
लड़के ने आइस-क्रीम में ज़हर
मिलाया था…
क्योंकि वो नही चाहता
था की लड़की
माँ से मिले।
लड़की आइस-क्रीम खा
लेती है।
और मर जाती है।
और एक लेटर लिख कर
जाती है।
मुझे पता था आइस-क्रीम में
जहर है
फिर भी तुम्हारी खुशी के
खातिर मैंने जहर खा
लिया ।
मैं तुम से प्यार करती थी
तुम पर
बोझ नही बनाना
चाहती थी।
Aalways keep Smiling….
I Thing It’s Make U
Happy
कुछ दिन बाद रिजल्ट
आया तो
लड़की फेल हो जाती है।
ये देख कर लड़का अपने आँसू
नही रोक पाता है।
उसे एहसास होता है क़ि
उसने
क्या खो दिया।
Respect Your Love
किसी से प्यार करो तो
प्लीज उसको
निभाओ किसी के दिल से
खेल कर
उसके प्यार का मजाक मत
बनाओ............
Read More

Tell me COMMENTS FREINDS Hurry up !




Read More

इस पेन्टिंग मे कुछ खास है।। बताई क्या है खास।।


इस पेन्टिंग मे कुछ खास है।।
बताई क्या है खास।।
Read More

सर्दी में ऐसे रखें जोड़ों का खास खयाल



नई दिल्ली। शरीर के मजबूत जोड़ हमें सक्रिय रखते हैं और चलने-फिरने में मदद करते हैं। जोड़ों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए क्या जरूरी है इस बारे में सटीक जानकारी जरूरी है। जोड़ों की देखभाल और मांसपेशियों तथा हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका है, स्थिर रहें।
जोड़ों को स्वस्थ रखने के सुझाव :-
- जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है शरीर के वजन को नियंत्रण में रखना। शरीर का अतिरिक्त वजन हमारे जोड़ों, विशेषकर घुटने के जोड़ों पर दबाव बनाता है।


Read More

उत्तर भारत में छाए कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार




जालधंर। उत्तर भारत में कई जगहों पर कोहरा छाया है, जिसने यातायात की रफ्तार को धीमा कर दिया है। कोहरे की वजह से दिल्ली आने जाने वाली 61 ट्रेनें और 6 विमान लेट हो गए हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली से चलने वाली 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें दिल्ली से अमृतसर आने वाली शताब्दी एक्सप्रेक्स भी शामिल है। रविवार को भी कोहरे की वजह से 5 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी थीं मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ सकते हैं। इससे जनवरी और फरवरी में भी मौसम काफी सर्द रहने की संभावना है.
Read More

घने कोहरे के कारण भीषण सडक़ हादसा, तीन छात्रों की मौत



जालंधर। उत्तर भारत में छाया कोहरा लगातार हादसों का कारण बन रहा है। जालंधर-फगवाड़ा रोड़ पर बुधवार सुबह हुए एक हादसे में तीन छात्रों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार आईपीयू एग्रीकल्चर के चार छात्रों की कार की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चार छात्र बुरी तरह से कार में फंस गए। इनमें से तीन छात्रों अजय, कमालकर और जोसफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्र आशीष गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार सभी छात्र हैदराबाद के रहने वाले है। सभी छात्र शुक्रवार को छुट्टियों में अपने घर जाने वाले थे। 

Read More

सरकार की जलथली सेवा के कारण डूबी किसानों की फसलें



फिरोजपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा जिला फिरोज़पुर के हरिके पतन में पिछले दिनों करीब 10 करोड़ की लागत से जलथली सेवा शुरू की गई थी। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से जिला फिरोजपुर के दरिया के साथ लगते गांवों की सैंकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई। जानकारी के अनुसार जलथली सेवा प्रारंभ करने के लिए दरिया में पानी की मात्रा कम थी। इसलिए स्थानीय प्रशासन ने बिना सोचे समझे दरिया में पानी की मात्रा बढ़ाने का निर्णय ले लिया। दरिया में पानी बढ़ते ही अतिरिक्त पानी खुंदर गट्टी जैसे गांवो में घुस गया और इन गांवों में 300-400 एकड़ में खड़ी फसल बर्बाद हो गई। अब पीडि़त परिवारों की मांग है कि उनके नुकसान की भरपाई स्थानीय प्रशासन करे। क्योंकि उनके सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। 
Read More