<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/jRcGGVulf4w" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>
Wednesday, 17 May 2017
canteene mandeer
<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/jRcGGVulf4w" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>
Friday, 14 April 2017
Thursday, 15 December 2016
'Chakravartin Ashoka Samrat' actress Soumya Seth to get MARRIED in January?
New Delhi: ‘Chakravartin Ashoka Samrat’ actress Soumya Seth got secretly engaged to longtime beau Arun Kapoor few months ago.
And now, it seems the actress has decided to take her relationship to the next level.
Soumya, who is best known for her character of ‘Navya’ has posted a picture on Instagram, hinting towards her marriage date, which might take place in January.
While sharing the picture she wrote,”Love fills a lifetime and a lifetime begins this Jan #ThisJan.”
500 के नोटों की छपाई बढ़ी, 2-3 हफ्तों में बढ़ेगी सप्लाई: शक्तिकांत दास
नई दिल्लीः नोटबंदी का आज 37वां दिन है और अभी देश के कई इलाकों से कैश के लिए लोग परेशान हैं. आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि 500 रुपये के नोटों की छपाई बढ़ाई गई है और इसके चलते जल्द स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है. 2 से 3 हफ्तों में 500 के नोटों की सप्लाई बढ़ेगी. वहीं 2000 के नोट के छुट्टे की समस्या भी जल्द दूर हो जाएगी.
नोटबंदी के बाद 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम के नए नोट बाजार में जारी किए जा चुके हैं. देश में 2 लाख 10 हजार एटीएम हैं और इनमें से 1 लाख एटीएम को अपग्रेड किया जा चुका है. 100 और 50 रुपये के भी नए नोट छापे जा रहे हैं. देश में पहले से ही 100 रुपये के 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये के नोट चलन में हैं और 100 रुपये के 80 हजार करोड़ रुपये के नए नोट जारी किए गए हैं.
को-ऑपरेटिव बैंकों में कैश सप्लाई बढ़ाई गई है. सरकारी बैंकों में कैश सप्लाई बढ़ाई गई है. बैंकों को एटीएम में कैश की सप्लाई बढ़ाने के लिए कहा गया है. सरकारी बैंकों में भी कैश सप्लाई बढ़ाई गई है जिससे किसानों को कर्ज मिलने में आसानी हो. महीने के अंत यानी 30 दिसंबर तक 50 फीसदी पैसे बाजार में वापस आ जाएंगे.
कैश की कमी वाले इलाकों में कैश सप्लाई बढ़ाई जा रही है. हालात पहले से बेहतर हो रहे हैं और दिक्क्तों को दूर करने की कोशिशें की जा रही हैं. नोट पहुंचाने के लिए विमानों का इस्तेमाल हो रहा है और सुदूर इलाकों और ग्रामीण इलाकों तक नोट पहुंचाने के लिए विमानों का इस्तेमाल जरूरत पड़ने तक जारी रखा जा सकता है.
शक्तिकांता दास ने कहा कि नए नोट के डिजाइन भारत में तैयार हुए हैं और पहली बार 500 और 2000 के नए नोटों के डिजाइन भारत में तैयार हुए हैं. FIU की जानकारी के आधार पर ही कैश रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. कड़ी निगरानी की वजह से लगातार कैश बरामद हो रहा है और इसके पीछे 2000 के नोटों का कोई फीचर जिम्मेदार नहीं है. वहीं जो भी नए नोट जब्त किए जा रहे हैं वो मार्केट में भेजे जा रहे हैं.
शक्तिकांता दास ने कहा कि अमेरिका में फेडरल रिजर्व की दरें बढ़ाने का भारत में क्या असर होगा ये बताना अभी मुश्किल है. उन्होंनें ये भी कहा कि आरबीआई ने 12.44 लाख करोड़ रुपये वापस आने की बात कही है लेकिन अभी इसका वेरिफिकेशन हो रहा है. पुराने वापस आए नोटों का आखिरी आंकड़ा कुछ और हो सकता है.
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- नोटबंदी से 14 दिन की और परेशानी
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार ने कोर्ट को बताया कि नोटबंदी से होने वाली परेशानी 14 दिन और रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा कि जब देश के लोगों को 2 हज़ार नहीं मिल पा रहे तो कुछ लोगों के पास करोड़ों कहां से आ रहे हैं?
इस सवाल के जवाब में अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की मिली भगत से हो रहा है, हमने कार्रवाई की है.
कुछ बैंक मैनेजर कथित रूप से अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं, सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
कुछ बैंक मैनेजर कथित रूप से अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं, सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
नोटबंदी के बाद करेंसी की सप्लाई पर सरकार ने कहा कि 5 लाख करोड़ की करेंसी दोबारा बाज़ार में उतार दी है. 2.5 लाख करोड़ की करेंसी पहले से बाज़ार में है. 17.5 लाख करोड़ में कुल 7.5 लाख करोड़ बाज़ार में हैं.
नोटबंदी पर इससे पहले सुनवाई में सरकार की ओर से कहा गया था कि केंद्र सरकार इस मामले पर पूरी तरह निगरानी रख रही है. नोटबंदी को लेकर हालात किसी तरह बिगड़े नहीं हैं. यहां तक कि कोई दूधवाला या किसान इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट नहीं आया है. ये सब मामला राजनीति से प्रेरित है.
।आज आधी रात के बाद से कहीं नहीं चलेंगे 500 के पुराने नोट
नई दिल्ली। आज रात 12 बजे से 500 रुपये के पुराने नोट का इस्तेमाल पूरी तरह बंद हो जाएगा। अब तक अस्पताल, पेट्रोल पंप, मोबाइल रिचार्ज, रेलवे यात्रा में 500 के पुराने नोट चल रहे थे, लेकिन आज रात 12 बजे के बाद से ये पूरी तरह अमान्य हो जाएंगे। इससे पहले इन जगहों पर 1000 रुपये के नोट पूरी तरह बंद कर दिए गए थे।
लेकिन अगर आपके पास 500 के नोट हैं तो घबराएं नहीं, ये नोट बैंक में जमा किए जा सकते हैं। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने ट्वीट कर बताया कि 500 रुपये के पुराने नोट 15 दिसंबर की मध्यरात्रि से बंद हो जाएंगे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि पुराने 500 रुपये के नोट के उपयोग को लेकर मिली छूट 15 दिसंबर की मध्यरात्रि से समाप्त हो जाएगी।
बता दें कि अभी तक 500 रुपये के पुराने नोट दवा की दुकानों और जन-उपयोगी सेवाओं के भुगतान करने के लिए मान्य थे। इसके अलावा, 500 के पुराने नोट सरकारी पेट्रोल पंप, सरकारी बसों, मेडिकल स्टोर, श्मशान घाट, बिजली का बिल जमा करने में, सहकारी स्टोर, एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर टिकट और पास बनाने के लिए इस्तेमाल हो रहे थे।
इससे पहले सरकार रेलवे या विमान टिकटों और पेट्रोल पंपों पर भुगतान और टोल प्लाजा पर पुराने 500 रुपये के नोट से भुगतान की छूट को वापस ले चुकी है। बता दें कि सरकार ने आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोटों पर पाबंदी लगाते हुए पहले 72 घंटों तक उपयोगी सेवाओं के बिलों के भुगतान के लिए पुराने नोटों के उपयोग की अनुमति दी थी। बाद में इस समय- सीमा को बार- बार बढ़ाया गया और अंतिम बार छूट 15 दिसंबर तक दी गई।
Subscribe to:
Comments (Atom)
ads
Sosial Media
Paling Dibaca
-
<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/jRcGGVulf4w" frameborder="0...
-
मोबाइल फ़ोन के सिग्नल बहुत परेशान करते हैं. अगर आप महानगर में रहते हैं तो कभी न कभी कॉल ड्राप का सामना जरूर करना पड़ा होगा. फ़...
-
नई दिल्ली। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू विवाद और नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही आज...
-
अगर आपने जॉब चेंज की है तो पीएफ ट्रांसफर करें या पैसा निकालें इसके लिए क्या हैं तरीके और ऐसा न करने पर क्या हो सकता है नुकसान पांच ब...
-
Hello
-
नई दिल्ली। आज रात 12 बजे से 500 रुपये के पुराने नोट का इस्तेमाल पूरी तरह बंद हो जाएगा। अब तक अस्पताल, पेट्रोल पंप, मोबाइल रिचार्ज, रे...
-
नई दिल्ली। एप्पल आज iphone7 और आईफोन 7 प्लस लांच कर रहा है। आईफोन 7 भारत में अगले महीने से बिकना शुरू होगा। लोगों को इस फोन का काफी समय से...
Formulir Kontak
Contributors
Powered by Blogger.







