Wednesday, 14 December 2016

सरकार की जलथली सेवा के कारण डूबी किसानों की फसलें



फिरोजपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा जिला फिरोज़पुर के हरिके पतन में पिछले दिनों करीब 10 करोड़ की लागत से जलथली सेवा शुरू की गई थी। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से जिला फिरोजपुर के दरिया के साथ लगते गांवों की सैंकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई। जानकारी के अनुसार जलथली सेवा प्रारंभ करने के लिए दरिया में पानी की मात्रा कम थी। इसलिए स्थानीय प्रशासन ने बिना सोचे समझे दरिया में पानी की मात्रा बढ़ाने का निर्णय ले लिया। दरिया में पानी बढ़ते ही अतिरिक्त पानी खुंदर गट्टी जैसे गांवो में घुस गया और इन गांवों में 300-400 एकड़ में खड़ी फसल बर्बाद हो गई। अब पीडि़त परिवारों की मांग है कि उनके नुकसान की भरपाई स्थानीय प्रशासन करे। क्योंकि उनके सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। 


EmoticonEmoticon