Friday, 14 October 2016

रिलायंस जियो का डाटा कर रहे हैं किसी से शेयर तो हो जाएं सावधान


जियो अपने साथ इतना डेटा दे रहा है कि इसे आप अकेले यूज नहीं कर सकेंगे। इसके साथ एक साथ 10 डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं। लेकिन इसमें एक खतरा ये बना हुआ है कि वाई-फाई शेयरिंग के दौरान स्मार्टफोन में वायरस अटैक के साथ कई परेशानियां सामने आ सकती हैं। इसके अलावा डाटा चोरी भी किया जा सकता है। ऐसे में जियो सिम अथवा जियोफाई से वाई-फाई शेयरिंग के दौरान कुछ ऐसी बातों ध्यान रखनी जरूरी है।
यूजर्स को अधिक परमिशन ना दें
आप अपने जियो हॉटस्पॉट और जियोफाई नेटवर्क पर ज्यादा यूजर्स को वाई-फाई इंटरनेट चलाने की परमिशन नहीं दें। रिलायंस भले ही जियोफाई पर 10 डिवाइस को कनेक्ट करने की सुविधा दे रही है, लेकिन जितने ज्यादा डिवाइस कनेक्ट होंगे वाई-फाई की स्पीड भी उतनी ही स्लो हो जाएगी।
हमेशा सलेक्टेड डाटा ही शेयर करें
ध्यान रखें कि वाईफाई नेटवर्क पर हमेशा सलेक्टेड डाटा ही शेयर करें। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि डाटा शेयर करने से वायरस आने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में जियो हॉटस्पॉट और जियोफाई नेटवर्क पर यदि आप किसी के साथ डाटा शेयर कर रहे हैं या फिर डाटा ले रहे हैं, तो जरा सावधानी दिखानी होगी।
जियोफाई को प्रोटेक्शन में रखें
यदि आपके पास रिलायंस जियोफाई डिवाइस है तो उसे प्रोटेक्शन जरूर दें। डिवाइस प्रोटेक्ट नहीं होगी तो कोई भी वाईफाई यूज कर सकता है।
मल्टी टैक्स्ट का पासवर्ड दें
हमेशा जियो सिम हॉटस्पॉट और जियोफाई के पासवर्ड में मल्टी टेक्स्ट का इस्तेमाल करें। पासवर्ड में अल्फावेट, नंबर्स और स्पेशल कैरेक्टर्स का कॉम्बिनेशन होना चाहिए।
Read More

यहां आधार कार्ड लाओ, दुल्‍हन ले जाओ


शादी करने का मन बना रहे हैं तो अपना आधार कार्ड साथ में जरूर रख लें। जी हां उत्‍तराखंड में तो फिलहाल यही हो रहा है। यहां एक मंदिर में जितने लोग शादी करने आते हैं उनके लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य कर दिया गया है। यानी कि आधार कार्ड नहीं तो शादी भी नहीं।

शादी करनी है तो आधार कार्ड लाओ
उत्तराखंड के अल्मोडा में स्थित गोलू देवता का प्रसिद्ध मंदिर इस समय खास चर्चा में है। यहां शादी करने आने वाले जोड़ों के लिए साथ में आधार कार्ड लाना जरूरी कर दिया गया है। बताया जाता है कि इस मंदिर में नाबालिगों की शादी होना आम बात हो गई है। ऐसे में मंदिर प्रशासन आधार कार्ड को अनिवार्य करके नाबालिगों की शादी रोकना चाहता है। अब अगर किसी जोडे को इस मंदिर में शादी करनी है तो सबसे पहले अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। आधार कार्ड के अलावा पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों को पर्याप्त नहीं माना जाएगा। 

रोजाना होती हैं 6 शादियां
इस मंदिर में रोजाना करीब छह शादियां होती है और प्रतिवर्ष करीब 400 शादियां होती हैं। मंदिर के पुजारी और कोषाध्यक्ष हरी विनोद पंत का कहना है कि इस मंदिर में हर साल बड़ी संख्‍या में शादियां संपन्‍न होती हैं। ऐसे में विवाहित जोडों के नाम और पता जांचना मुश्किल हो जाता है। साथ ही यह पता करना भी मुश्किल हो जाता है कि शादी करने वाला जोडा बालिग है या नहीं। पुजारी का कहना है कि नेपाली नाबालिग लडकियां भी शादी के लिए यहां आती हैं। गोलू देवता को कुमाऊं क्षेत्र में न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है
Read More

त्योहार जोड़ते हैं परिवार



आज के युवा स्मार्टफोन में खोकर पूरी दुनिया से भले ही जुड़ रहे हों, लेकिन परिवार के साथ उनकी नजदीकियां कम होती जा रही हैं। पर्व-त्योहार ही हैं, जो आज भी उन्हें घर-परिवार के करीब लात
दोस्तों, त्योहारों के इन मौसम में आप कहीं पापा-मम्मी के साथ मिलकर घर को सजाने का काम कर रहे हैं, तो कहीं योजना बन रही है कि घर की रसोई में क्या बनेगा और क्या सामान बाहर से लाया जाएगा? कहीं रिश्तेदारों से मिलने-जुलने की रूपरेखा खींच रहे हैं आप, तो कहीं घर से बाहर उत्सव मनाने और पूरे परिवार के साथ घूमने और खाने-पीने के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रहे हैं। आखिर यह त्योहार ही तो हैं जो आपको पूरे परिवार के साथ जोड़ देते हैं। वैसे तो आप दिन भर स्मार्टफोन, लैपटॉप और दोस्तों में व्यस्त रहते हैं, लेकिन त्योहार पर प्रफुल्लित होकर अपने मम्मी-पापा के साथ सारी योजनाएं बनाना आपको अच्छा लगता है।
फरमाइशें मनपसंद खाने की


मां आप इस दिवाली पर क्या बना रही हैं? इस बार रसमलाई जरूर बनाइएगा। काफी दिन हो गए आपके हाथ की रसमलाई खाए हुए ...।' 'हां, बेटा जरूर ..., तुमने कहा है तो मैं जरूर बनाऊंगी। काफी दिनों बाद तुमने मेरी बनाई किसी चीज को याद किया है। नहीं तो खाना खाते समय भी मोबाइल तुम्हारे हाथ में होता है।
स्वाद से कोसों दूर चले गए हो तुम ...।' मां नीता और बेटे समर्थ के बीच बातचीत चल रही थी। मां सोच रही थीं कि आज कितने दिनों बाद बेटे ने कोई फरमाइश की है। जो पहले हर दिन एक नई चीज बनाने की जिद करता था, वह एकदम भूल गया है अपने मनपसंद व्यंजनों को। मोबाइल और लैपटॉप ने तो जैसे उसकी परिवार से नजदीकी ही छीन ली है। कम से कम पर्व-त्योहार तो उसे इस तरह की चीजों की याद दिलाते और हमारे करीब लाते हैं। समंदर पार से उड़ान घर की आजकल उच्च शिक्षा या जॉब के लिए बच्चों के देश से बाहर चले जाने का चलन काफी अधिक है, ऐसे में त्योहार ही हैं जो उन्हें परिवार के पास आने और मिल-जुल कर उत्सव मनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
गुडग़ांव की एक फाइनेंस कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर पूजा बंसल कहती हैं, 'मेरा भाई बाहर है, वह दीपावली पर आएगा और फिर हम सारे कजंस इक_े होकर पुरानी दिल्ली में खाना-पीना करेंगे।' वे मानती हैं कि संस्कृति से जोड़े रखने के लिए एक साथ पर्व-त्योहार मनाना बेहद जरूरी है।
ऑनलाइन शॉपिंग में राय सबकी

वैसे तो दिव्यांश अपनी जरूरत की हर चीज को ऑनलाइन मंगा लेते हैं और मम्मी को बता देते हैं कि क्या ऑर्डर किया, लेकिन त्योहार के समय लैपटॉप कमरों से निकल कर घर की लॉबी में आ जाता है। घर में सबसे पूछते हैं कि क्या खरीदें? ढेरों विकल्प दिखाते हैं और सबकी राय जानते हैं। इतना ही नहीं, मम्मी-पापा और बहन की जरूरतों के साथ-साथ घर के सामान ऑर्डर करने में भी ना नहीं करते हैं। पूरे परिवार के साथ यूं शॉपिंग करना दिव्यांश को बहुत अच्छा लगता है।
फैमिली ग्रुप एक्टिव


जो युवा फैमिली ग्रुप को हल्के में लेते हैं और कभी-कभार ही उसे खोल कर देखते हैं, वे त्योहार पर शुभकामनाओं के संदेश को खुश होकर फॉरवर्ड करते हैं। इतना ही नहीं, मौसी, बुआ का हाल पूछते हैं और मामा के पास जाने का वादा तक कर डालते हैं। आम दिनों में तो इन्हें अपने दोस्तों के दसियों ग्रुप पर चैट करते रहने से फुरसत नहीं मिलती। पुणे में इंजीनियरिंग कर रहे करण बताते हैं, 'त्योहार पर घर जाने के लिए मैं काफी पहले से टिकट करा लेता हूं और फैमिली ग्रुप पर जमकर फोटो शेयर करता हूं। काफी दिनों बाद मुझे एक्टिव देखकर परिवार के सब लोग बहुत खुश होते हैं। मैं भी खूब एंजॉय करता हूं।' यही तो है हमारी संस्कृति जब फेस्टिवल आते हैं, तो इसे सेलिब्रेट करने के लिए पूरा परिवार साथ होता है। सभी मिलकर नये कपड़ों और अच्छे खाने की बात करते हैं। तकनीक की दुनिया और वर्चुअल कनेक्टिविटी के इस दौर में त्योहारों पर घरवालों के नजदीक आना बहुत अच्छा लगता है और यही हमारी भारतीय संस्कृति को दर्शाता है।
-जेनिफर विंगेट, अभिनेत्री
खुद सजाते हैं घर
दिवाली पर मैं, मम्मी और डैडी मिल कर तय करते हैं कि कहां पर कौन-सी लाइट लगानी है। सारा काम हम खुद करते हैं। आजकल लाइटमैन से डेकोरेशन करवाने का प्रचलन है, लेकिन हमें तो भले हल्का करंट लग जाए, लेकिन खुद ही घर सजाते हैं। दिवाली पर सारे पकवान भी हम घर पर मिलकर बनाते हैं। ढोकला से लेकर
रसगुल्ला, केक से लेकर कुकीज तक मैं, मम्मी, डैडी और बहन मिलकर बनाते हैं।
सागरिका देब, पॉप सिंगर
नेटवर्क बंद हो जाने चाहिए
जब लैंडलाइन था, तब भी हम अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को त्योहारों की बधाइयां देते ही थे। सब कुछ बहुत बढिय़ा था, लेकिन अब स्मार्टफोन के आने पर युवा ही नहीं, बड़े भी व्हाट्सऐप पर व्यस्त रहते हैं। मैं तो कहता हूं कि फेस्टिवल पर नेटवर्क बंद कर देना चाहिए, बस फोन चालू रहे। ऐसा होगा, तभी परिवार के बीच बॉन्डिंग बढ़ेगी।
-कुशाल टंडन, अभिनेता
त्योहार लाते हैं बहार
- रिश्तों को मजबूत बनाने की अटूट कड़ी होते हैं त्योहार
- जीवन में खुशियां बढ़ाने का श्रेष्ठ माध्यम भी हैं त्योहार
- विरासत और संस्कृति पर गर्व करने का अवसर हैं त्योहार
- उत्साह और उल्लास के खूबसूरत पल लाते हैं त्योहार
यशा माथुर
Read More

Pakistan का सबसे खतरनाक हथियार, यूं हो रही है तैयारी



2.


3.

 


4

5.

Read More

अब मियां-बीवी और गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड कर रहे हैं Surgical Strike


मजे की बात है कि अब सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी तरह-तरह की चीजें आम लोगों में चल रही हैं और ये अब घर-बाहर और दोस्तों-यारों का जुमला बनता जा रहा है.....
देखें किस तरह लोग इसे इस्तेमार कर रहे हैं....



2

बाप बनने पर पुत्तन को मिला बीवी का मैसेज और हुआ कुछ ऐसा!


Read More

PAKISTANI सेना हमारी तरफ यूं बढ़ रही है, नवाज सदमे में


सोशल साइट्स के खुराफातियों ने अपनी पारखी नजर से पाकिस्तानी सेना को भारत की तरफ बढ़ते हुए देखा है और तस्वीरें भी ले हैं। यही नहीं पाक बॉर्डर पर जाकर नवाज शरीफ के विलाप की खबरें भी ली हैं...
आगे की स्लाइड्स में देखें और भी मजेदार बेवकूफियां..


2

POK की RARE तस्वीर मिली, ऐसे हैं पड़ोसी मुल्क के हाल!


मसखरे जो कर दें वो कम है और इसबार वो पीओके की रेयर तस्वीर भी कहीं से जुगाड़ कर ले आए हैं और सोशल साइट्स पर सबके बीच शेयर करने में लगे हैं। हमें भी वो मजेदार कलेक्शन मिला जिसे आपके बीच शेयर कर रहे
Read More

पाकिस्तानी Artist जब गए India से कुछ ऐसा हुआ उनके साथ!


पाकिस्तानियों को इंडिया में फैन्स चाहिए, काम चाहिए, मंच चाहिए, पैसा चाहिए और रहने की जगह चाहिए, लेकिन इस देश और देश की मिट्टी से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। भले ही पाकिस्तान , इंडिया के खिलाफ कुछ भी करे इनके मुंह से बोल तक नहीं निकलते सही गलत के लिए! यही वजह के अब इंडियंस ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल लिया है

visit my site vishalccit.blogspot.in
Read More

अमिताभ के घर भंडारा, ऐश्वर्या और केजरीवाल ने बेली पूड़ी

आज अमिताभ का जन्मदिन है और इस मौके पर उनके फैन्स तरह-तरह से हास-परिहास कर रहे हैं। सोशल साइ्ट से हमने भी कुछ ऐसी ही मजेदार चीजें जुगाड़ी हैं जिन्हें देखकर आपको भी मजा आएगा....
तो आप भी करें इस मजेदार अंदाज में अमिताभ का बर्थ-डे सेलिब्रेट.
Read More

सोशल साइट्स पर उड़ रहा है कुछ इस तरह का मजाक!

जो पुरुष नवरात्रों में शराब छोड़कर तड़पते हुए एक-एक दिन गिन रहे थे और दशहरे का इंतजार कर रहे थे, इसे ही शास्त्रों में मर्दों का करवा चौथ व्रत कहा गया है
Read More

एक से बढ़कर एक अक्लबंद, जिन्हें देखकर हंसेंगे जरूर!


Read More

दुनिया में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले थाई सम्राट का निधन

बैंकॉक। थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज का यहां गुरुवार को 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह दुनिया में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले सम्राट थे। एफ्फे के मुताबिक, रॉयल हाउसहोल्ड ब्यूरो के अनुसार, सात दशकों तक शासन कर चुके राजा का निधन अपराह्न 3.52 बजे हुआ। उन्हें थाई की जनता द्वारा अर्ध दिव्य व्यक्तित्व के रूप में सम्मानित किया गया।
राजा का का निधन श्रीराज अस्पताल में हुआ। सप्ताहांत के दौरान खराब स्वास्थ्य की वजह से 8 अक्टूबर को उनका हीमोडायलिसिस किया गया। महल से जारी बयान के मुताबिक, सम्राट अक्टूबर, 2014 से ही लगातार अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली।
राजा भूमिबोल 9 जून, 1946 के बाद से सत्तासीन थे। पिछले कुछ वर्षो से उनकी कई बीमारियों का इलाज चल रहा था। वह 11 जनवरी को राजधानी के रॉयल पैलेस का दौरा करने के दौरान आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए थे।
Read More

चीनी राष्ट्रपति का बांग्लादेश में 'रेड कार्पेट' वेलकम, दी गई 21 तोपों की सलामी

ढाका। बांग्लादेश ने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का भव्य स्वागत किया जो दो दिन की राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं। पिछले 30 साल में यहां आने वाले वह पहले चीनी राष्ट्राध्यक्ष हैं और उनकी यात्रा को द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के लिए महत्वपूर्ण जा रहा है।
एयर चाइना के एक विशेष विमान से शी के यहां उतरने पर उन्हें 21 तोपों से सलामी दी गई। उनकी अगवानी बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर वीवीआईपी टर्मिनल में की। हवाईअड्डे पर उनके उतरने पर सेना, नौसेना और वायुसेना की टुकड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को शी की यात्रा की पूर्व संध्या पर कहा था कि यह यात्रा ढाका और बीजिंग के बीच गहन सहयोग के एक नये युग की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा था, ‘हम बहुत खुश हैं और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि राष्ट्रपति शी बांग्लादेश आ रहे हैं। मेरा मानना है कि राष्ट्रपति शी की यात्रा दक्षिण एशिया के लिए भी अधिक महत्वपूर्ण होगी।
शी हसीना के साथ वार्ता करेंगे और अपनी 23 घंटों की यात्रा के दौरान बंगभवन राष्ट्रपति आवास में एक भोज में शरीक होंगे। राष्ट्रपति ली शियाननीआन की मार्च 1986 की यात्रा के बाद यह किसी चीनी राष्ट्रपति की पहली बांग्लादेश यात्रा है। हसीना ने कहा कि बांग्लादेश मजबूती से एक चीन की नीति का समर्थन करता है और इसके मुख्य राष्ट्रीय हितों और इसकी राष्ट्रीय संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की हिफाजत की कोशिशों के सिलसिले में मुद्दों पर चीन का समर्थन करता है।
उन्होंने कहा, ‘चीन हमारा सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार बन गया है और हमारा मानना है कि चीन हमारे सपनों को साकार करने के लिए एक भरोसेमंद साझेदार है। चीन हमारी कई बड़ी परियोजनाओं में वित्त, पूंजी और प्रौद्योगिकी के सिलसिले में एक प्रमुख सहयोगी है। बीजिंग ने इससे पहले एक बयान में कहा कि यह यात्रा एक मील का पत्थर होगी क्योंकि इससे द्विपक्षीय सहयोग मजबूत होगा।
इस यात्रा के जानकार बांग्लादेशी अधिकारियों ने बताया कि दोनों देशों के बीच 25 समझौते और सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
भारत को घेरने की कोशिश, बांग्लादेश को 24 अरब डॉलर का कर्ज
चीन, बांग्लादेश के साथ 24 बिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर करेगा जो ढाका को मिलने वाला सबसे बड़ा विदेशी कर्ज होगा। इसका उपयोग बांग्लादेश पावर प्लांट, बंदरगाह और रेलवे निर्माण के लिए करेगा। किसी भी चीनी राष्ट्रपति की पिछले 30 वर्षों में यह पहली बांग्लादेश यात्रा है, जिसका लक्ष्य बांग्लादेश में बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं में अधिकतम सहायता करना है। यह उस समय हो रहा है जब भारत खुद बांग्लादेश में कई तरह से निवेश कर रहा है।
भारत पर निशाना
शी के दौरे से पहले चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की संपादकीय में लिखा गया है कि चीनी राष्ट्रपति के ढाका दौरे से भारत को जलना नहीं चाहिए। भारत से बांग्लादेश को छीनकर चीन अपने पाले में लाने की कोशिश नहीं कर रहा है। अगर चीन की मदद से बांग्लादेश के बुनियादी ढांचे में मजबूती आती है तो इसका फायदा भारत को खुद ब खुद मिलेगा। लेकिन चीन और बांग्लादेश के बीच सकारात्मक संबंधों के बाद भी भारत अपनी रणनीति में बदलाव करेगा।
ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि भारत में कुछ लोगों का मानना है कि चीन उसके लिए खतरा है। लेकिन हकीकत में चीन अब वैश्विक स्तर पर अपनी बातों को रखता है। क्षेत्रीय स्तर पर देशों के साथ आपसी सहयोग किसी भी देश की अपना अधिकार होता है। चीन भी अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर रहा है। लिहाजा चीन की कोशिशों को संदेह की नजर से नहीं देखना चाहिए।
Read More

ये हैं टीम इंडिया के पांच मिसाइल, कर देंगे न्यूजीलैंड को नेस्तनाबूद!

नई दिल्ली। पटाखा सीरीज, जी हां यही नाम रखा है हमने भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का, क्योंकि क्रिकेट के इस फॉर्मेंट में दोनों टीमों में बारूद बराबरी का है और मैदान पर आतिशबाजी की गांरटी है। मिलिए टीम इंडिया के आतिशबाजों से।
धोनी का रॉकेट लांचर
अगर बल्लेबाजी बात करें तो रॉकेट लांचर की तरह ही उनके शॉट्स मैदान के बाहर गिरते हैं। हालांकि धोनी के बल्ले से शतक निकले हुए काफी वक्त हो गया है लेकिन पिछली घरेलू सीरीज में भारतीय कप्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 92 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी।
कोहली - नाम ही काफी है
विराट कोहली का नाम ही काफी है। टीम इंडिया का ये खिलाड़ी तो मैदान पर अनार की तरह रोशनी फेंकता है और चारो तरफ इसके शॉट्स जगमगाते हैं। पिछली 2 वनडे सीरीज में कोहली के नाम 3 सेंचुरी हो चुकी हैं और उनकी मौजूदा फॉर्म न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी पारी की गारंटी है। विराट ने इस साल 5 वनडे में 76.20 की औसत से 381 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक के साथ 2 अर्धशतक हैं।
रोहित बम
टीम इंडिया का ये ओपनर जब अपने बल्ले से ब्लास्ट करता है तो विरोधी टीम के लिए रन गिनना मुश्किल हो जाता है। वनडे में दो दोहरे शतक जड़ चुके रोहित के तूफान को घरेलू मैदान पर रोकना तो लगभग नामुमिकन है। इस साल 110 की औसत से 441 रन बना चुके रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला शतक लगाने के लिए बेकरार हैं।
रहाणे फुलझड़ी
अजिंक्य रहाणे आतिशबाजी में उस फुलझड़ी की तरह है जो धमाका तो नहीं करती लेकिन रोशनी में उसका कोई जोड़ नहीं है। टीम इंडिया के अगर शुरुआती पटाखे मिस भी हो जाए तो रहाणे क्रीज पर जमे रहकर विरोधी टीम की नींद उड़ा सकते हैं। टीम इंडिया का ये बल्लेबाज घरेलू जमीं पर पहला शतक लगाने को बेकरार है।
मिश्रा चक्री
अगर न्यूजीलैंड की टीम ये सोच रही है कि आर अश्विन की गैरमौजूदगी में उनके बल्लेबाजों को नचाने वाला कोई नहीं है तो ये मेहमान टीम की सबसे बड़ी भूल होगी। अश्विन, जडेजा के न खेलने के बावजूद अमित मिश्रा अकेले ही किवी टीम के लिए काफी हैं। टीम इंडिया का ये लेग स्पिनर अपने फिरकी चक्र में न्यूजीलैंड को कभी भी फंसा सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी नहीं खेलने वाले मिश्रा इसी टीम के खिलाफ वनडे का 50वां शिकार करने को बेताब हैं।
इधर, वनडे सीरीज के लिए तैयार किवी टीम ने अपने बारुद को फिर से तरो ताजा करना शुरू भी कर दिया है। इस टीम में जो पटाखे हैं वो टीम इंडिय़ा के किले में आग लगाने के लिए तैयार बैठे हैं।
विलियम्सन रॉकेट
मौजूदा क्रिकेट जगत में एक संपूर्ण बल्लेबाज की जो छोटी सी लिस्ट है उसमें केन विलियम्सन का नाम काफी ऊपर है। सही मायने में कहें तो विलियमसन किवी टीम के विराट कोहली ही हैं। पिच पर हमेशा शांत स्वभाव दिखाने वाले विलियम्सन अपने जिगर में कितने शोले रखते हैं ये दुनिया के सभी गेंदबाज जानते हैं। 93 मैचों में 3666 रन बनाने वाले विलियम्सन का वनडे में औसत 47 का है।
गप्टिल गोला बम
मार्टिन गप्टिल वो गोला बम हैं जो या तो फुस होता है या सीधा कान फाड़ देता है। टीम इंडिया के पास अगर डबल सेंचुरियन रोहित है तो न्यूजीलैंड टीम मार्टिन गप्टिल जैसा धमाका बम अपने पास रखती है। वर्ल्ड कप में खेली गई उनकी 237 रनों की पारी को आखिर कौन भूल सकता है।
बोल्ट लड़ी
ट्रैंट बोल्ट, दुनिया का नंबर 1 वनडे गेंदबाज जो एक बार फटना शुरू हुआ तो फिर किसी में दम नहीं उसे रोक ले। बोल्ट की खासियत ही यही है कि वो एक साथ कई विकेट ले जाते हैं।
टेलर अनार
जलते वक्त एक अनार का कद जितना ऊंचा होता है, विश्व क्रिकेट में रॉस टेलर का भी वही है और अपने अच्छे दिन पर वो अनार की तरह ही टीम के स्कोर को टॉप पर ले जाते हैं। किवी टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज टेलर को थामना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि भारतीय़ परिस्थितिओं में खेलने का उन्हें लंबा अनुभव है।
एंडरसन फुलझड़ी
कोरी एंडरसन फिलहाल विश्व क्रिकेट के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में से एक हैं। वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले एंडरसन किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर धमाल मचा सकते हैं। वनडे में 114.80 का स्ट्राइक रेट एंडरसन की क्षमता बताने के लिए काफी है।
तो ये वो सभी किवी बम हैं जिनसे टीम इंडिया को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि अगर आगामी वनडे सीरीज में ये फटे तो फिर असली दिवाली यही मनाएंगे।
Read More

गुगाले-बावने की बेजोड़ बैटिंग, टूट गया इंडियन क्रिकेट का 70 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड

मुंबई। वानखेड़े मैदान पर खेले जा रहे मैच में कप्तान स्वप्निल गुगाले और अंकित बावने ने रणजी इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप करते हुए दिल्ली को बैकफुट पर ला दिया। कप्तान और ओपनर स्वप्निल गुगाले ने तिहरा शतक लगाया। उन्होंने 521 गेंदों का सामना कर नॉट आउट 351 रन (37 चौके, 5 छक्के) ठोके, जबकि अंकित बावने ने 500 गेंदों में 258 रन (18 चौके, 2 छक्के) की नाबाद पारी खेली। उन दोनों की इस रिकॉर्ड पारियों की बदौलत महाराष्ट्र ने 2 विकेट पर 635 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की।
टूटा 70 साल पुराना रिकॉर्ड
स्वप्निल गुगाले और अंकित बावने के बीच तीसरे विकेट के लिए 594 रन की पार्टनरशिप हुई। ये रणजी इतिहास में किसी भी विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी है। इन दोनों ने विजय हजारे और गुल मोहम्मद के 1946-47 में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। हजारे और गुल ने बड़ोदा की ओर से होल्कर के खिलाफ चौथे विकेट के लिए 577 रन की पार्टनरशिप की थी। ये मैच सेंट्रल कॉलेज ग्राउंड, बड़ोदा में खेला गया था।
ऐसे बनाया दिया रिकॉर्ड
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी महाराष्ट्र की टीम ने दो विकेट 41 रन पर ही गंवा दिए थे। हर्षद खादिवाले 10 और चिराग खुराना 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्वप्निल गुगाले और अंकित बावने बैटिंग करने उतरे। इन दोनों ने संभलकर खेलना शुरू किया। जमने के बाद दिल्ली के हर बॉलर को मनचाहे ढंग से ग्राउंड के चारों ओर शॉट लगाकर जमकर रन जुटाए।
Read More

मूवी रिव्यू: बेवजह की गालियों से लबरेज है ‘सात उचक्के’

यह फिल्म शुरू होती है एक अजीब से पागलखाने में। (वैसे हिंदी फिल्मों में ऐसे पागलखाने देखने के बाद कभी-कभी मेरी इच्छा होती है कि मैं किसी असली पागलखाने में जाऊं और देखूं कि क्या पागलखाने सचमुच ऐसे ही होते हैं या ये फिल्म वाले हमें पागल बनाते रहते हैं।) खैर, यह फिल्म पागलखाने से क्यों शुरू होती है, इसका कोई कारण स्पष्ट नहीं होता मगर थोड़ी देर में यह जरूर समझ में आने लगता है कि हम दर्शक थिएटर में नहीं बल्कि एक फिल्मी पागलखाने में बैठे हैं जहां क्या हो रहा है, यह तो फिर भी समझ में आता है, लेकिन क्यों हो रहा है और यह होना कितना जरूरी है, यह बिल्कुल पल्ले नहीं पड़ता।
पुरानी दिल्ली के सात ऐसे किरदार जिनकी किस्मत में धक्के खाना और नाकाम होना ही लिखा है। जो जोड़-जुगाड़ करके अपनी जिंदगी चला रहे हैं। एक बड़ी डकैती करके अपनी जिंदगी की गाड़ी को पटरी पर लाने के मकसद से मिलते हैं लेकिन यह भी इनके लिए इतना आसान नहीं होता।
फिल्म में बाकायदा एक कहानी है, सभी किरदारों की एक पृष्ठभूमि है, उनकी अपनी-अपनी विशेषताएं हैं, रफ्तार है, एक चुटीलापन भी है और आगे क्या होने जा रहा है, उसे जानने की उत्सुकता भी यह फिल्म बनाए रखती है। लेकिन इस कहानी को जिस तरह से फैलाया गया है, स्क्रिप्ट के नाम पर जो रायता फैलाया गया है और किरदारों का जो मजमा इक्ट्ठा किया गया है, वह न सिर्फ समझ से परे है बल्कि बेवजह भी है। ज्यादातर वक्त तो फिल्म निर्देशक के हाथ से फिसल कर अपनी मर्जी से कभी इधर तो कभी उधर चलती दिखाई देती है। क्लाईमैक्स में फालतू के उपदेश ठूंस कर डायरेक्टर ने इस कहानी का और कबाड़ा कर दिया।
मनोज वाजपेयी, विजय राज़ और केके मैनन ने सधा हुआ काम किया है। अन्नू कपूर और अनुपम खेर को यह फिल्म व्यर्थ गंवाती है। कई फिल्में कर चुकीं अदिति शर्मा को इस बार बड़ा मौका मिला और वह अपनी मौजूदगी साबित कर गईं। छोटी-छोटी भूमिकाओं में आए कलाकार अच्छा काम कर गए। म्यूजिक काफी कमजोर है। काबिल कलाकारों के साथ-साथ एक अच्छे कॉन्सेप्ट की पर्दे पर यूं बर्बादी देख कर अफसोस होता है।
फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी है इसमें बेवजह ठूंसी गईं गालियां और अश्लील संदर्भ। पुरानी दिल्ली सिर्फ गलियों और गालियों की ही जगह नहीं है। वहां एक संस्कृति भी पनपती है, निर्देशक इसे समझ पाते तो यह फिल्म ऊंचा मुकाम पा सकती थी।
Read More

Thursday, 13 October 2016

रिंग में खली ने मचाई खलबली, विदेशी रेसलर्स को किया ढेर

पानीपत। हड्‌डी तोड़ने की धमकी देने वाले कनाडा के रेसलर ब्रूडी स्टील, माइक नोक्स और रॉक टेरी रिंग में खली के सामने 5 मिनट भी नहीं टिक सके। खली ने बुधवार रात रिंग में उतरते ही खलबली मचा दी। लगभग 5 मिनट में ही तीनों विदेशी रेसलर्स को रिंग में ढेर कर दिया।
कहा-रिंग में आओ हड्डियां तोड़ दूंगा
इससे पहले पानीपत के सेक्टर-13,17 स्थित रिंग में पहले ही राउंड में विजेता रहे इंडियन पहलवान को कनाडा के पहलवान ब्रूडी स्टील, माइक नोक्स और रोब्स ने पीट दिया। इसके बाद खली को चुनौती देते हुए कहा- रिंग में आओ हड्डियां तोड़ देंगे। यही नहीं, विदेशी रेसलर्स ने खली को गाली भी दी।
जब रिंग में उतरे खली
रात 10 के करीब खली रिंग में उतरे। खली को रिंग में आते ही ब्रूडी स्टील, माइक नोक्स और रॉक टेरी उनपर टूट पड़े। 7.1 फीट लंबे खली कहां किसी के पकड़ में आने वाले थे। उन्होंने तीनों पर मुक्कों की बरसात कर दी। फिर स्टील चेयर से पीटकर इन्हें ढेर कर दिया। इस दौरान रिंग का माहौल भगदड़ सा बन गया। ये सब कुछ सिर्फ 5 मिनट के अंदर ही खत्म हो गया।
Read More

सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत के लिए लश्कर जिम्मेदारः अमेरिका

वॉशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान स्थित आंतकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा को अमेरिकी नागरिकों समेत सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार बताया लेकिन उसने संगठन के नेता हाफिज सईद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इस संगठन को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कल कहा, ‘मैं उसके (हाफिज सईद) के बारे में किसी भी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। उसे आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ उसकी संबद्धता के कारण लक्षित प्रतिबंधतों के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 1267 अलकायदा प्रतिंबध समिति या संयुक्त राष्ट सुरक्षा समिति ने सूचीबद्ध किया है।’
टोनर ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘लश्कर एवं सईद दोनों को अमेरिकी सरकार ने सूचीबद्ध किया हैं लश्कर आतंकवादी हमलों में अमेरिकी नागरिकों समेत सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत के लिए निस्संदेह जिम्मेदार है।’ वर्ष 2008 में मुंबई में किए गए आतंकवादी हमलों में लश्कर के 10 आतंकवादी शामिल थे। इन हमलों में 166 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 300 लोग घायल हो गए थे।
हमलों का मास्टरमाइंड और लश्कर का आतंकवादी जकी उर रहमान लखवी एक साल पहले जमानत पर जेल से रिहा किए जाने के बाद किसी अज्ञात स्थान पर रह रहा है। अन्य छह संदिग्ध रावलपिंडी की अदियाला जेल में हैं।
Read More

कपिल की 'बुआ' अपने पति से ले रही हैं तलाक!

कॉमेडी नाइट विद कपिल में कपिल शर्मा की बुआ का किरदार निभा चुकीं मशहूर अभिनेत्री उपासना सिंह अपने पति से तलाक लेने जा रही हैं। गौरतलब है कि उपासना सिंह और उनके पति नीरज भारद्वाज पिछले 4 सालों से अलग रह रहे हैं।
खबर है कि अब उपासना नीरज से कानूनन अलग होना चाहती हैं, इसलिए अब तलाक लेना चाहती हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन उनके बीच की तल्खियां कम नहीं हो पा रही थी। दोनों के बीच पिछले 9 महीने से बातचीत भी नहीं हो रही है।
उपासना सिंह और नीरज भारद्वाज की शादी साल 2009 में हुई थी। नीरज स्टार प्लस के सीरियल साथ निभाना साथिया में ‘चिराग मोदी’ का किरदार निभाते हैं। वहीं उपासना मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में कपिल की ‘बुआ’ का किरदार निभा चुकी हैं।
Read More

shock kar dene waali mariage

मुस्लिम समाज से तंग आकर मुस्लिम लडकी ने हिंदू लडके के साथ मंदिर मे अपनी मरजी से सात फेरे लेकर शादी की इस जोडे को आशिर्वाद दे। आओ हम सब मिलकर बहन का हिन्दू धर्म मे स्वागत करे। #स्वागतम्
Muslim by Hindu Muslim girl with boys in the temple with his marajī seven wedding season with this pair. Blessing come together we all sister's reception in Hindu religion. #SA VĀGATAM
Read More

Pati ki Dusri Shaadi

पत्नी : अगर मैं अचानक मर गई तो तुम क्या दूसरी शादी करोगे?
पति : नो डार्लिंग, ऐसा तो मैं सोच भी नहीं सकता!!!
पत्नी : क्यों, नहीं क्यों ? अरे आपके अच्छे बुरे पलों को बांटने के लिए कोई तो साथी चाहिए!!!
प्लीज शादी कर लेना डार्लिंग!!!
पति : ओह माय शोना.. मरने के बाद की भी मेरी इतनी फ़िक्र???
पत्नी : तो प्रोमिस ? आप दूसरी शादी कर लोगे ना ?
पति : ओके बाबा, लेकिन सिर्फ तुम्हारी खातिर करूँगा !!!
पत्नी : तुम अपनी नई पत्नी को इस घर में रखोगे ना ?
पति : हाँ, लेकिन उसे तुम्हारा कमरा कभी यूज़ नहीं करने दूंगा।
पत्नी : उसे अपनी कार चलाने दोगे ?
पति : नो, नेवर,,, उस कार को तो तुम्हारी यादगार बना के रखूंगा।
उसको दूसरी कार दिला दूंगा !!!
पत्नी : और मेरे ज़ेवर …?
पति : वो उसे कैसे दे सकता हूँ। उनसे तुम्हारी यादें जुड़ीं होंगी। वो
अपने लिए नई ज्वेलरी मांगेगी ना !!!
पत्नी : वो मेरी जींस पहनेगी तो ?
पति : नहीं उसका नंबर 30 है और तुम्हारा 34 !!!
चुप्पी छा गई…
पति : ओ शिट…
पति का अंतिम संस्कार कल 10 बजे है!!!
– :: हँसना मना है :: –


Read More

Joke on Pakistan in Hindi

बीबी को पैसे …
.
.
और
.
.
पाकिस्तान को सबूत ,
जितने भी दो , कम ही लगते है!!


Read More

My Encounter with a Passionate CJ


It is often asked- who can be a citizen journalist? What does it take to be one? I have learnt, in these few months that I have been a part of CJ+ team, that it is pure determination and the spirit of “never giving up” that makes an ordinary citizen transform into a Citizen Journalist.
Dr. A Rehman is one such citizen who wrote to us on ibncj.com about how a huge dump yard in Ghaziabad, Indrapuram was making the life of the residents difficult. He sent us pictures and videos that he had collected over a period of three years of the unauthorized dumping ground right next to his residential society.
After the CJ+ team contacted him, I came to know of the many letters of complaints written by him that had fallen on the deaf ears of the authorities. For three years Rehman had continued his fight, continued to knock on the doors of the authorities- but not given up.
After the CJ+ team contacted him, I came to know of the many letters of complaints written by him that had fallen on the deaf ears of the authorities. For three years Rehman had continued his fight, continued to knock on the doors of the authorities- but not given up.
Rehman, thus became a citizen journalist. So close to his heart was this issue that he spoke extempore in front of the camera. As a reporter on ground, I guided him through the sequence of the report. Dr. Rehman’s passion for his fight to a clean environment is evident in the final report as well.
Read More

On Board Gatimaan Express

India's First semi-high speed train kick-starts tomorrow on the Delhi-Agra-Delhi Route. Gatimaan Express will run at a maximum speed of 160 km per hour, covering the 200 km plus long distance in 100 minutes.





The "Make In India" train has coaches built at Kapurthala Railway Coach Factory in the Punjab, bio-toilets developed by the Defense Research and Development Organisation (DRDO) and interiors from other Indian companies. The cost of the train in around Rs 50 crore.




Not just saving the travel time, here's how IRCTC plans your one day trip to Agra with a complimentary Agra day tour Package.



Gatimaan Express will depart Nizamuddin at 8.10 AM to reach Agra at 9.50 AM. For the day, a tour package involves bus service, sightseeing and lunch at Agra for tourists.

The return train will depart from Agra at 5.50 PM to reach Nizamuddin Station at 7.30 PM.





Tomorrow, Railway minister Suresh Prabhu will inaugurate the semi-bullet train at 10 am. CNN-IBN travels to the city of Taj to get you the First hand experience of India's fastest train. You can also share your Gatimaan Express experience with us, log on to ibncj.com or Tweet or post on Facebook with#OnBoardGatimaan
Read More

विराट कोहली के पास हैं इतने गॉगल्स कि आप गिनती करते-करते थक जाएंगे!

टीम इंडिया के सबसे स्टाइलिश खिलाड़ियों में विराट कोहली का नाम सबसे पहले आता है। चाहे वो टैटू बनवाने की बात हो, नई गाड़ी खरीदने की बात हो या फिर नए हेयरस्टाइल की बात हो। लेकिन, आज आपको आईबीएन7 दिखाने जा रहा है कि कोहली के ऐसे शौक के बारे में जिसे पूरा करते-करते कोहली ने अपने घर की पूरी अलमारी ही भर दी।
कोहली के पास चश्मों की गिनती करते-करते आप थक जाएंगे, क्योंकि देश के इस मोस्ट इलीजिबेल बेचलर के पास सौ या दो सौ नहीं बल्कि हजार की तादाद में चश्मों का कलेक्शन है। मैदान हो या फिर मैदान के बाहर, हर सीरीज में कोहली नया चश्मा पहने नजर आते हैं।
वैसे कोहली कई चश्मों की कंपनी के ब्रांडएंबेस्डर रह चुके हैं। वे अभी भी कई इंटरनेशनल ब्रांड से जुड़े हुए हैं। ऐसे में कोहली के पास हर रंग के चश्में मौजूद हैं। ऐसा नहीं है कि कोहली को चश्मे का शौक आज-कल में लगा है।
जब कोहली दिल्ली की तरफ से रणजी क्रिकेट खेलते थे, तब भी कोहली के पास चश्मों का अच्छा खासा कलेक्शन था। इसके बाद जैसे-जैसे उनका करियर आगे बढ़ रहा है, उनके गोरे-गोरे मुखड़े पर नए रंग-बिरंगे चश्मे भी नजर आ रहे हैं।
Read More

शिवसेना का मोदी पर निशाना- नारों की नहीं, राममंदिर बनाने की जरूरत

शिवसेना ने जय श्रीराम का नारा लगाने पर पीएम मोदी पर सीधा निशाना साधा है। शिवसेना ने कहा है कि अब नारों की नहीं, राममंदिर बनाने की जरूरत है। पार्टी ने कहा है कि अगर सरकार को बहुमत है तो किस बात की देरी।
सामना ने अपने संपादकीय में लिखा है कि अभी नहीं तो कभी नहीं, सरकार के पास बहुमत है, शिवसेना सपोर्ट कर रही है। कुल मिलाकर 300 सांसद हैं। बहुमत है तो फिर राममंदिर क्यों नहीं बन सकता?
सामना ने लिखा है कि लोगों ने बीजेपी को वोट इसलिए दिया था कि उनके राज में राम मंदिर बनेगा। पीएम ने लखनऊ में नारा दिया जय श्रीराम। अब मंदिर बनाओ। शिवसेना ने मस्जिद गिराने में भूमिका निभाई और अब मंदिर बनाना चाहती है।
बता दें कि पीएम विजयदशमी के दिन लखनऊ के ऐशबाग पहुंचे थे जहां 500 साल से रामलीला मंचन होता आ रहा है। यहां मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत जय श्रीराम के उद्घोष से की थी। भाषण के समापन में भी उन्होंने यही नारा लगाया था।


Read More

पिता की मौत पर शिल्पा ने लिखा मैसेज,'आप घर छोड़कर गए हैं पर हमारे दिलों से नहीं'

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता का मंगलवार को निधन हो गया। शिल्पा के पिता सुरेंद्र शेट्टी का निधन मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से वर्सोवा स्थित उनके घर में हुआ। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया गया जिसमें अक्षय कुमार से लेकर अभिषेक बच्चन तक कई सितार पहुंचे।
शिल्पा ने अपने पिता की फोटो इंस्ट्राग्राम अकाउंट शेयर की है जिसमें उन्होंने एक मैसेज भी लिखा है। शिल्पा ने लिखा है कि शुरुआत से लेकर आखिरी दिनों तक वो हीरो थे, प्यारे थे और हर तरीके से दयालु थे। अपने दिल और दिमाग से सच्चे और ईमानदार थे। हमारे परिवार की एक कड़ी जरूर टूट गई है। पापा घर छोड़कर भले ही चले गए हों लेकिन वो हमारे दिलों से नहीं गए। लव यू डैडी...आब सबसे अच्छे पिता,पति और देस्त थे।

Read More

यूपी चुनावः ओपिनियन पोल में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी

नई दिल्ली। यूपी चुनाव में बीजेपी को साफ फायदा मिलता दिखाई दे रहा है। यूपी चुनाव पर पहला ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसके मुताबिक यूपी में अगर अभी चुनाव हुए तो बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के ओपिनियन पोल के मुताबिक यूपी में आज चुनाव हुए तो बीजेपी को राज्य की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 170 से 183 सीटें मिल सकती हैं।
न्यूज चैनल के सर्वे के मुताबिक यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिखाया गया है तो वहीं बीएसपी को दूसरे और एसपी को तीसरे नंबर की पार्टी बताया गया है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी यूपी के सभी इलाकों में अपेक्षाकृत बहुमत की तरफ बढ़ रही है। उसे बीएसपी और एसपी के मुकाबले ज्यादा वोटों का फायदा होता दिख रहा है। यह सर्वे 5 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच कराया गया। इसके लिए प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों में 22,231 लोगों से राय ली गई।
सर्वे के मुताबिक, अभी के हालात में बीजेपी राज्य के 31 फीसदी वोटों को अपने पाले में लाने में कामयाब  होगी। वह सबसे पार्टी बनेगी लेकिन बहुमत से थोड़ा पीछे रह जाएगी। सर्वे के मुताबिक, बीएसपी 28 फीसदी वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहेगी। सबसे बड़ा नुकसान सत्ताधारी एसपी को होगा जो सिर्फ 25 फीसदी वोट हासिल कर पाएगी और 100 से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी।
पूर्वी हिस्से में बीजेपी की बल्ले बल्ले
सर्वे के मुताबिक बीजेपी को सबसे बड़ा फायदा यूपी के पूर्वी हिस्से यानी पूर्वांचल से मिलता दिख रहा है। पूर्वांचल में उसे 33 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। बता दें कि राज्य के इस क्षेत्र में विधानसभा की 167 सीटें हैं। इस क्षेत्र में दूसरे नंबर पर बीएसपी है जिसे 28 फीसदी सीट मिलने की बात सर्वे में सामने आई है।
अखिलेश के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही एसपी यहां तीसरे नंबर पर दिख रही है। उसे यहां 22 फीसदी वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं। यह ओपिनियन पोल हर लिहाज से समाजवादी पार्टी के लिए खतरे की घंटी है।
पश्चिमी यूपी में भी बीजेपी-बीजेपी
पश्चिमी यूपी में भी बीजेपी को भारी बढ़त मिलने की बात सर्वे में सामने आई है। ओपिनियन पोल में उसे 31 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है। दूसरे नंबर पर एसपी-बीएसपी बराबरी के साथ हैं।
मध्य क्षेत्र में एसपी का वर्चस्व
ओपिनियन पोल में प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों वाले मध्य क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को मामूली बढ़त होती दिख रही है। उसे यहां सबसे ज्यादा यानी 29 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है जबकि दूसरे नंबर पर उसकी प्रतिद्वंद्वी बीएसपी है जिसे एसपी से एक फीसदी कम यानी 28 फीसदी वोट मिल रहा है। इसके अलावा बुंदेलखंड में मायावती की पार्टी बीएसपी सबसे आगे दिख रही है।
राहुल को किसान यात्रा का लाभ नहीं
राहुल की किसान यात्रा कांग्रेस के लिए कोई चमत्कारी परिणाम लेकर आएगी, ओपिनियन पोल में ऐसा नहीं बताया गया। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस अब भी चौथे नंबर की ही पार्टी है जिसे सिर्फ 8 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि अन्य को 02 से 06 सीटें मिल सकती हैं।
अखिलेश की लैपटॉप योजना भी फेल
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्रित्व काल में राज्य में किए अपने विकास के काम का जोर-शोर से प्रचार करना शुरू कर दिया है। मेट्रो से लेकर एक्सप्रेसवे इसकी कहानी भी कह रहे हैं। इन सबसे बाद भी सर्वे में एसपी को इससे कोई फायदा मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। अखिलेश सरकार की लैपटॉप योजना भी फेल होती दिखाई दे रही है।
Read More