पानीपत। हड्डी तोड़ने की धमकी देने वाले कनाडा के रेसलर ब्रूडी स्टील, माइक नोक्स और रॉक टेरी रिंग में खली के सामने 5 मिनट भी नहीं टिक सके। खली ने बुधवार रात रिंग में उतरते ही खलबली मचा दी। लगभग 5 मिनट में ही तीनों विदेशी रेसलर्स को रिंग में ढेर कर दिया।
कहा-रिंग में आओ हड्डियां तोड़ दूंगा
इससे पहले पानीपत के सेक्टर-13,17 स्थित रिंग में पहले ही राउंड में विजेता रहे इंडियन पहलवान को कनाडा के पहलवान ब्रूडी स्टील, माइक नोक्स और रोब्स ने पीट दिया। इसके बाद खली को चुनौती देते हुए कहा- रिंग में आओ हड्डियां तोड़ देंगे। यही नहीं, विदेशी रेसलर्स ने खली को गाली भी दी।
जब रिंग में उतरे खली
रात 10 के करीब खली रिंग में उतरे। खली को रिंग में आते ही ब्रूडी स्टील, माइक नोक्स और रॉक टेरी उनपर टूट पड़े। 7.1 फीट लंबे खली कहां किसी के पकड़ में आने वाले थे। उन्होंने तीनों पर मुक्कों की बरसात कर दी। फिर स्टील चेयर से पीटकर इन्हें ढेर कर दिया। इस दौरान रिंग का माहौल भगदड़ सा बन गया। ये सब कुछ सिर्फ 5 मिनट के अंदर ही खत्म हो गया।

EmoticonEmoticon