Wednesday, 12 October 2016

दुबई में पसंदीदा नंबर प्लेट के लिए भारतीय ने खर्च किए 60 करोड़

दुबई। एक भारतीय कारोबारी ने दुबई में सिंगल नंबर कार रजिस्ट्रेशन प्लेट खरीदने के लिए 90 लाख डॉलर (लगभग 60 करोड़) खर्च किये और अपने कलेक्शन में अपनी पसंदीदा एक और नंबर प्लेट जोड़ ली। बलविंदर साहनी ने सड़क एवं राजमार्ग प्राधिकरण की कल नंबर प्लेट नीलामी में ‘डी 5’ नंबर प्लेट 3.3 करोड़ दिरहम में खरीदी।
अबू सबा नाम से चर्चित साहनी एक संपत्ति प्रबंधन कंपनी ‘आरएसजी इंटरनेशनल’ के मालिक हैं जो यूएई, कुवैत, भारत और अमेरिका में काम करती है। दुबई में भारतीय मूल के कारोबारी बलविंदर साहनी अपनी रॉल्‍स रॉयस कार के लिए अपना फेवरेट नंबर चाहते थे। साहनी ने इस प्‍लेट के लिए जितनी कीमत दी है उतने में वो 15 से ज्‍यादा रॉल्‍स रॉयस कार खरीद सकते थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक साहनी ने डी5 लिखी नंबर प्‍लेट के लिए हुई नीलामी के दौरान सबसे ज्‍यादा 3.3 करोड दिरहम यानी 60 करोड़ रुपए की बोली लगाई और इसे प्राप्‍त कर लिया। यही नहीं साहनी ने एक और नंबर प्‍लेट के लिए 18 करोड़ रुपए की बोली लगाई।

आरएसजी इंटरनेशनल के मालिक बलविंदर साहनी को यूनिक नंबर कलेक्‍ट करने का शौक है। उन्‍हें यहां अबु सबा के नाम से भी जाना जाता है। उनका कारोबार यूएई के अलावा भारत और अमेरिका में भी है। साहनी के पास इस तरह की कई अनोखी नंबर प्‍लेट्स हैं।
साहनी बताते हैं कि उनके लिए 9 नंबर उनके लिए भाग्‍यशाली है, इस बार उन्‍होंने जो प्‍लेट की बोली लगाई है उसमें अंग्रेजी वर्णमाला का डी चौथे नंबर पर आता है और इसमें 5 लिखा है जिसका कुल 9 होता है। उन्‍होंने कहा कि इस नंबर के लिए मैं कितनी भी दौलत खर्च कर सकता था।


EmoticonEmoticon