आज हम आपको शिमला मिर्च की बर्फी बनाना सिखाएं। सुनने में ये आपको थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी लेकिन ये उतनी ही स्वादिष्ट होती है आप चाहें तो इसे मेहमानों के आगे भी सर्व कर सकती हैं आपको बाहर की बर्फी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जानें क्या है इसे बनाने की विधि।
सामग्री: उब्ली हुई शिमला मिर्च का पेस्ट डेढ़ कप
भुना हुआ खोवा सवा कप
चीनी सवा कप
काजू पावडर दो चम्मच
नारियल बुरादा एक चम्मच
देसी घी 50 ग्राम
कटा पिस्ता 1 चम्मच
बनाने की विधि: शिमला मिर्च की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले पैन में घी डालकर शिमला मिर्च पेस्ट को अच्छी तरह भूनें। जब वो अच्छी तरह भुन जाए उसके बाद उसमें चीनी, खोवा, काजू पाउडर, नारियल बुरादा डालकर हल्की आग पर चलाते रहें। उसे तब तक चलाएं जब तक घी न छोड़ दे। फिर प्लेट में घी लगा कर मिश्रण डाल कर फैला दें ऊपर पिस्ते के टुकडे से सजा दें और मनचाहे शेप में काट कर सर्व करें|
visit my site vishalccit.blogspot.in

EmoticonEmoticon