Thursday, 13 October 2016

मोदी सरकार देशभर में मनाएगी सरदार पटेल जयंती, इस बार कुछ अलग होंगे कार्यक्रम

नई दिल्ली। पीएम बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। तब देशभर में एकता दौड़ आयोजित हुई थी। इस दौरान कई कार्यक्रम किए गए थे। अब एक बार फिर सरकार ने सरकार पटेल की जयंती के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। मोदी सरकार के 16 मंत्रियों ने कई घंटे माथापच्ची करने के बाद देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया। वेंकैया नायडू, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, रविशंकर प्रसाद, सुरेश प्रभु समेत सरकार के वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे।
तय ये हुआ है कि पीएम खुद दिल्ली में सरदार पटेल पर एक डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार के तमाम मंत्री और सांसद देश के कोने-कोने में जाएंगे और रन फॉर यूनिटी समेत दूसरे कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सूत्र बताते हैं कि चाहे पुलिस स्टेशन हो या फिर हवाई अड्डे, देशभर में लगेंगी सरकार पटेल की एक ही तस्वीर और उस तस्वीर के नीचे लिखा होगा नारा –राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार सरदार पटेल को कृतज्ञ राष्ट्र का नमन।
सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस बनाने का फैसला मोदी ने पीएम बनते ही लिया था। उन्होंने खुद दिल्ली के राजपथ पर रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया था, लेकिन मोदी यहीं नहीं रुके। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस साल भी पूरी सरकार सरदार पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है।


EmoticonEmoticon