देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने दिसंबर तक के लिए ‘वोडाफोन प्ले’ ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन पेश किया है। कन्जयूमर इस ऐप को गूगल प्लेस्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके तहत 180 लाइव टीवी चैनलों के अतिरिक्त 14 हजार से अधिक फिल्में और कई टीवी शो और म्यूजिक ऑडियो-वीडियो उपलब्ध हैं।
कंपनी के निदेशक (कमर्शल) संदीप कटारिया ने बताया कि लोग अपने स्मार्टफोन पर अब ज्यादा वीडियो देखने लगे हैं और ज्यादा गाने भी सुनने लगे हैं। इसके लिए उन्हें अलग अलग एप्लिकेशंस डाउनलोड करने की बजाय सिर्फ वोडाफोन प्ले ऐप डाउनलोड करना होगा। यह मनोरंजन की दुनिया की सबसे शानदार सिंगल विंडो है।
पिछले महीने वोडाफोन ने डाटा वार में शामिल होकर 250 रुपए में 1 जीबी 4जी डाटा रिचार्ज कराने पर 9 जीबी 4जी डाटा फ्री देने का एलान किया था। कंपनी के इस ऑफर के तहत 1 जीबी या उससे ज्यादा का रिचार्ज करने पर 9 जीबी का 4जी डाटा फ्री दिया जा रहा है। यानी वोडाफोन 250 रुपए में कुल 10 जीबी 4जी डाटा देगा। यह ऑफर भी 90 दिन के लिए है। कंपनी का यह ऑफर 26 सितंबर से शुरू हो गया है और 31 दिसंबर तक जारी रहेगा।
क्या है वोडाफोन प्ले ऐप?
वोडाफोन प्ले ऐप एक अनूठा ऐप है जिसपर कई भाषाओं में 14000 से अधिक फिल्में उपलब्ध होने समेत ये वीडियो, टेलीविजन शो और संगीत पेश करता है। वोडाफोन प्ले ऐप पर 180 से ज्यादा लाइव टीवी चैनलों के साथ लोकप्रिय फिल्में और मनोरंजन चैनल- सोनी, कलर्स, जी, बी4यू, जी सिनेमा, एमटीवी, न्यूज चैनल- आजतक, आईबीएन7, इंडिया टीवी, सीएनएन न्यूज 18, सीएनबीसी आवाज, ईटी नाउ और डिट्टो टीवी की साझेदारी में बीबीसी वर्ल्ड न्यूज शामिल हैं।
इसके अलावा, इस पर कई लोकप्रिय भाषाओं में 14000 से अधिक क्लासिक या ब्लॉकबस्टर फिल्में, वीडियो या म्यूजिक कंटेंट में से अपनी पसंद की सामग्री का चुनाव कर सकते हैं उन्हें देखने का मजा उठा सकते हैं।

EmoticonEmoticon