Thursday, 13 October 2016

कांच टूटने पर पिटाई के डर से भागकर मुंबई पहुंच गया बच्चा

मुंबई। मुंबई से सटे कल्याण के दुर्गाडी किले के मेले में संदिग्ध की तरह घूम रहे एक 10 साल के बच्चे की कहानी ने पुलिस को चौंका दिया। बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह झारखंड का रहने वाला है। उसके पिता की मिठाई की दुकान है और वह पिटाई के डर से घर भाग आया था।
बच्चे ने बताया कि झारखंड में अपने पिता की मिठाई की दुकान में गलती से कांच टूटने के बाद पिटाई के डर से वह रेलवे स्टेशन आ गया और मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठकर कॉटन पहुंच गया। स्टेशन पर उतरकर भूख और प्यास से बेहाल था तभी उस पर चोरों की नजर पड़ी और अपने साथ ले गए। उसे एक दिन की ट्रेनिंग के बाद भीड़ में मोबाइल चोरी करने के काम में लगा दिया।
इसे संदिग्ध हालत में घूमता देख पुलिस ने पकड़ लिया। बच्चे से पूछताछ के बाद पुलिस को असल कहानी समझ आई तो उसके मां-बाप को इसकी सूचना दे दी। पुलिस इस बच्चे को झारखंड से आ रहे इसके मां-बाप को सौंपेगी। पुलिस की सतर्कता ने एक मासूम को अपराध की दुनिया में जाने से बचा लिया।


EmoticonEmoticon