Friday, 7 October 2016

OMG…जिससे महिला ने शादी की, वो तो दादा निकला!

वाशिंगटन। अमेरिका में 24 वर्ष की एक महिला को जब यह मालूम चला कि उसके 68 वर्षीय पति उसके दादा हैं, तो वह हैरान रह गई। फ्लोरिडा के मियामी गोल्डन बीच में जब दंपत्ति व्यक्ति से जुड़े फोटो देख रहा था, इसी दौरान उन्हें इस बात का पता चला। दोनों ने तीन माह पहले शादी की थी।
फ्लोरिडा सन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अलबम में व्यक्ति की पहली शादी से हुए बच्चों की तस्वीरें थी, जिनमें से एक महिला के पिता थे। व्यक्ति के अनुसार पत्नी के बच्चों को लेकर अज्ञात स्थान पर चले जाने के कारण वह अपनी उस शादी के बाद पैदा हुए बच्चों से बिछड़ गया था।


EmoticonEmoticon