Wednesday, 12 October 2016

दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने पकड़ा ‘सोने का पपीता’!

नई दिल्ली। तस्कर भी तस्करी के लिए जाने कैसी-कैसी ट्रिक आजमाते हैं। बात जब सोने की तस्करी की हो तो दिमाग कुछ ज्यादा ही लगाना पड़ता है। आईजीआई एयरपोर्ट पर पुलिस दो तस्करों की ऐसी ही एक ट्रिक से हैरान रह गई। हालांकि सोने की तस्करी करने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
दरअसल, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी पपीते में सोना छिपाकर ला रहे थे। सोने की कीमत 78 लाख रुपये आंकी जा रही है।
आईजीआईए पर सीमा शुल्क के उपायुक्त गोविंद गर्ग ने कहा कि बैंकाक से उनके आने के बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने उन्हें रोका। उनके सामान की विस्तृत जांच में 2.6 किलोग्राम सोना मिला, जिसे हाथ में पकड़ने वाले बैग में रखे पपीते में छुपाया गया था। इस सोने की कीमत 77.65 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि सोने को जब्त कर यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


EmoticonEmoticon