Thursday, 22 September 2016

मोबाइल फोन से स्टार्ट और बंद होती है बाइक

धौलपुर। जिले के गांव बिचौला के 10 वीं कक्षा तक पढ़े एक युवक ने खास तकनीक इजाद की है। इसका इस्तेमाल मोटरसाइकिल को चालू और बंद करने में किया जाता है। इसके लिए एक डिवाइस बनाया गया है,जिसे मोटरसाइकिल से कनेक्ट किया जाता है। डिवाइस में एक सिम लगी है। सिम पर फोन करने पर मोटर साइकिल बंद और चालू होती है।

किसान परिवार में जन्मे 30 वर्षीय रामवीर कुशवाह निवासी बिचौला ने यह कारनामा किया है। रामवीर 10 वीं कक्षा तक पढ़ा लिखा है और खेत में मजदूरी करता है। फालतू समय में वह राजाखेड़ा कस्बे में स्थित अपने जीजाजी की टीवी रेडियो की दुकान पर जाकर बैठ जाता है। जहां जीजा से टीवी रेडियो के पुर्जों के बारे में जानकारी ली कि कौनसा पुर्जा क्या काम करता है। इसके बाद वह हल्का फुल्का टीवी रेडियो को ठीक करना भी सीख गया। रामवीर मोबाइल का भी थोड़ा काम कर लेता है। इसने मोबाइल के पुराने पुर्जे एकत्रित कर एक डिवाइस बनाई और इसे अपनी मोटरसाइकिल में लगा दिया।     


EmoticonEmoticon