Thursday, 8 September 2016

हंसाने और हैरान करने वाले ऐसी घटनाएं प्लेन में आपके साथ भी हो सकती हैं।

हवाई जहाज में आप चाहे पहली बार सफर करें या फिर हजारवीं बार, आप कभी भी एयरलाइन्स या एजेंट्स की गलती की वजह से कुछ ऐसी घटनाओं के शिकार हो सकते हैं जो आपको हैरान-परेशान करने साथ साथ हंसाती भी हैं। सैकड़ों ऐसी घटनाओं में से पढ़िए प्लेन में घटी टॉप 5 अजीब घटनाएं।
पहली घटना - अमेरिका में प्लेन में पायलट के बाथरूम में बंद होने पर बुला लिए फाइटर प्लेन और डेल्टा फोर्स



ऐसा तो सिर्फ मिस्टर बिन्स (Mr.Beans) की फिल्मों में ही देखने को मिलता है। लेकिन अमेरिकी फिल्म स्टार बिन्स की फिल्मों का एक सीन असल जिंदगी में अमेरिका में ही देखने को मिला। चौटोका एयरलाइन्स (Chautauqua Airlines) की एक फ्लाइट अमेरिका में नोर्थ कैरोलिना से न्यूयॉर्क जा रही थी। फ्लाइट शहर के आसमान पर उड़ रही थी और कुछ ही देर में लैंड होने वाली थी। तभी प्लेन के कैप्टन को बाथरूम जाना पड़ा।
लेकिन जैसे ही बाथरूम से कैप्टन ने बाहर आने के लिए दरवाजा खोलना चाहा, तो दरवाजे में कुछ परेशानी की वजह से कैप्टन अंदर ही बंद हो गए। इधर फ्लाइट लैंड करने का वक्त तेजी से नजदीक आ रहा था और उधर कैप्टन बाहर आने की लाख कोशिशों के बाद भी दरवाजा नहीं खोल पाए। ऐसे में कैप्टन ने बाथरूम के दरवाजे को जोर जोर से पीटना शुरु किया। प्लेन में सबसे पीछे और बाथरूम के नजदीक बैठे एक विदेशी पैसेंजर को समझ आ गया कि कैप्टन अंदर बंद हो गए हैं।
उस यात्री से भी बाहर से दरवाजा नहीं खुल पाया, तो वो भागा भागा को-पॉयलट को इस बारे में बताने गया और कॉकपीट का दरवाजा खटखटाया। लेकिन को-पॉयलट डर गया। उसे लगा कि कैप्टन को बाथरूम गए काफी देर हो गई है और अब अचानक से कोई विदेशी व्यक्ति कॉक-पीट का दरवाजा खोलने को बोल रहा है। ऐसे में को-पॉयलट ने तुरंत ट्रैफिक कन्ट्रॉल में मैसेज दे दिया कि कैप्टन काफी देर से गायब है और संभवत प्लेन को हाईजैक किया जा रहा है।
9/11 जैसी घटना का अंदेशा देखते हुए तुरंत ही कई फाइटर प्लेन और डेल्टा फोर्स को बुला लिया गया। लेकिन तभी अचानक ही बाथरूम का दरवाजा खुल गया और कैप्टन ने बाहर आकर पूरा माजरा बताकर, स्थिति को तुरंत कन्ट्रॉल किया।
दूसरी घटना - पायलट ने फ्लाइट में खोले अपने एक्सट्रा मेरीटल अफेयर्स (Extra Marital Affairs) के सभी राज



2011 में साउथवेस्ट एयरलाइन्स (Southwest Airlines) की एक फ्लाइट में कैप्टन और को-पॉयलट आपस में अपनी अपनी एक्सट्रा मेरीटल अफेयर्स (Extra Marital Affairs) की बात कर रहे थे। कैप्टन ने फ्लाइट में आने से कुछ दिन पहले एक पार्टी में एक अंजान महिला के साथ पार्टी एंजॉय करने की लगभग पूरी कहानी खुलकर बता डाली। हैरत में डालने वाली बात ये है कि दोनों पायलट्स की इस बातचीत को फ्लाइट में बैठे सभी पैसेंजर्स सुन रहे थे।
पैसेंजर्स के साथ साथ एयर ट्रैफिक कन्ट्रॉल टावर्स के सभी कर्मचारियों ने भी इसे सुना। कैप्टन यहीं नहीं रुका। उसने ये राज भी खोल डाले कि फ्लाइट में कब कब और कितनी महिला कर्मचारियों के साथ किस किस पॉजीशन में उसने रात में एन्जॉय किया है। कैप्टन और को-पायलट इस बात से पूरी तरह से बेखबर थे कि उनके हेंडसेट का माइक ऑन (On) है और इस वजह से उनकी सारी बातचीत सभी लोग सुन रहे हैं।
बाद में साउथवेस्ट एयरलाइन्स (Southwest Airlines) ने कैप्टन को ना केवल सस्पेंड कर दिया, बल्कि दोबारा ट्रेनिंग के लिए ट्रेनिंग सेंटर भी भेज दिया।
तीसरी घटना - जाना था ईस्ट, एयरलाइन ने पहुंचा दिया वेस्ट


अगर आपको छुट्टियां बिताने ऑस्ट्रेलिया जाना हो और एयर लाइन आपको कनाडा पहुंचा दे, तो कैसा लगेगा। ऐसा ही कुछ हुआ यूरोपीयन देश नीदरलैंड्स के दादा और पोते की एक जोड़ी के साथ।
दरअसल दादा जोन्स और उनका पोता निक रूटेन को नीदरलैंड्स के एम्सटरडम शहर से ऑस्ट्रेलिया के बड़े शहर सिडनी (Syndey) जाना था, लेकिन एयरलाइन्स ने उनको गलती से इसी नाम वाले कनाडा के एक शहर सिडनी (Sydney, Nova Scotia) पहुंचा दिया।
दोनों शहरों की इंग्लिश में स्पेलिंग बिल्कुल एक जैसे ही है। दुनिया के नक्शे पर ऑस्ट्रेलिया अगर ईस्ट में है तो कनाडा वेस्ट में।
चौथी घटना - दक्षिण कोरिया की बजाय उत्तर कोरिया पहुंचा और घंटो रहा नजरबंद


दक्षिण कोरिया में एक बड़ा शहर है जिसका नाम है पियोंगचैंग (Pyeongchang)। इसी से काफी मिलता जुलता दूसरा शहर है पियोंगयैंग (Pyongyang) जो कि दक्षिण कोरिया के जानी दुश्मन देश उत्तर कोरिया की राजधानी है।
2015 में केन्या (Kenya) के 42 साल के नागरिक डेनियल ओलोमे ओले सापित (Daniel Olomae Ole Sapit) को किसी काम से दक्षिण कोरिया के शहर पियोंगचैंग (Pyeongchang) था, लेकिन उनके एजेंट को पियोंगचैंग (Pyeongchang) और पियोंगयैंग (Pyongyang) शहर एक जैसे लगे और उन्होंने गलती से दोनों नामों को एक ही समझकर टिकट बुक करवा दी।


EmoticonEmoticon