Thursday, 8 September 2016

XOLO ने लांच किया रिलाएंस जियो सिम सपोर्ट वाला शानदार स्मार्टफ़ोन

नई दिल्‍ली। रिलाएंस जियो ने सभी मोबाइल कंपनियों को नया शानदार फ़ोन बनाने पर मजबूर कर दिया है । लोगों के मांगों को देखते हुए भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी, XOLO ने रिलायंस जियो को सपोर्ट...
नई दिल्‍ली। रिलाएंस जियो ने सभी मोबाइल कंपनियों को नया शानदार फ़ोन बनाने पर मजबूर कर दिया है । लोगों के मांगों को देखते हुए भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी, XOLO ने रिलायंस जियो को सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन एरा 1एक्स लॉन्च किया है।
जो एक एरा 1एक्स वोल्‍ट तकनीक से लैस है, बता दें यह इस लिए लगाया गया है क्यों की रिलायंस का 4जी जियो इसी तकनीक पर काम करता है।
XOLO ने लांच किया शानदार स्मार्टफ़ोन
जिसको देखते हुए XOLO एरा 1एक्‍स काम बजट के साथ यह शानदार स्‍मार्टफोन है, अगर हम इस फ़ोन की कीमत की बात करें तो, इसकी कीमत है मात्र 4,999 रुपये है।
इसकी बिक्री के लिए कंपनी ने फ्लिपकार्ट से करार किया है। वहीं इस डिवाइस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। आपको यह हैंडसेट 15 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा।
क्या है इस फ़ोन के फ़ीचर्स
अगर हम इस फ़ोन के फ़ीचर्स  की बात करें तो कम पैसों में इससे जायदा अच्छा फ़ोन नहीं हो सकता है। एरा 1एक्‍स में 5 इंच का एचडी (1280×720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम एससी9832ए क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है
1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है।ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह एलईडी फ्लैश से लैस है। इसमें लाइव फोटोज़, ब्यूटी मोड, बर्स्ट मोड, टाइम लैप्स और स्लो मोशन जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसके साथ डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है।XOLO एरा 1एक्स में 2500 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 185 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है।यह डुअल सिम कार्ड स्लॉट के साथ आएगा। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।


EmoticonEmoticon