ये कुछ एेप्स शायद आपको व्हाट्सऐप से बेहतर लगे. कई फीचर जो व्हाट्सऐप में नहीं हैं वो इन चैट वाले ऐप में मिल जाएंगे. व्हाट्सऐप के फेसबुक के साथ डेटा शेयर करने से कुछ लोग नाखुश हैं.
कुछ लोगों ने अपने ऑनलाइन पोस्ट में ये भी कहा है कि वो दूसरा कोई चैट सर्विस को इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे.लेकिन शायद ये करना बहुत आसान नहीं हैं. अगर किसी के कई दोस्त व्हाट्सऐप पर हैं और वो सिग्नल नाम का चैट ऐप इस्तेमाल करना चाहेगा तो उसे कोई चैट करने वाला ही नहीं मिलेगा.
इसलिए अगर व्हाट्सऐप छोड़ना है तो थोड़ा सोच समझकर फैसला कीजिये.
अगर फिर भी व्हाट्सऐप को अनइन्सटॉल करना है तो उसके कई विकल्प हैं.
व्हाट्सऐप की तरह उसके करीब 100 करोड़ सब्सक्राइबर तो नहीं होंगे लेकिन फिर भी लोगों में उन्हें पसंद किया जाता है.
वीचैट को चीन में लोग बहुत पसंद करते हैं और कई बार इसे स्काइप और व्हाट्सऐप का मिला जुला स्वरूप कहा जाता है
व्हाट्सऐप के कॉल सिर्फ व्हाट्सऐप के दूसरे नंबर पर किये जा सकते हैं लेकिन वीचैट का इस्तेमाल कर कुछ इलाकों में लैंडलाइन और मोबाइल फ़ोन पर भी कॉल कर सकते हैं.
व्हाट्सऐप पर फिलहाल विडियो कॉल नहीं कर सकते हैं पर वीचैट पर ये फीचर है.
अगर इंटरनेट कनेक्शन बहुत धीमा है तब भी ये काम करेगा क्योंकि ये बहुत कम डेटा इस्तेमाल करता है.
व्हाट्सऐप पर कोई भी ग्रुप 50 लोगों से बड़ा नहीं हो सकता है लेकिन वीचैट पर ऐसी सीमा नहीं है.
एक मज़ेदार फीचर ये है कि नौ लोग एक साथ विडियो कॉल में हिस्सा ले सकते हैं. दुनिया भर में 60 करोड़ से भी ज़्यादा लोग वीचैट इस्तेमाल करते हैं.
हाइक ने आजकल मेस्सजिंग के बाजार में धूम मचा रखी है. इसमें जो भी मैसेज स्मार्टफोन पर आता है उसके लिए पासवर्ड देकर उसे दूसरों की नज़रों से दूर रख सकते हैं.
अपने किसी भी फाइल को हाइक पर दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं लेकिन ये फाइल 100 मेगाबाइट से बड़े नहीं हो सकते हैं.
और अगर किसी दोस्त को मैसेज करना चाहते हैं और हाइक पर वो ऑनलाइन नहीं है तो हाइक आपके लिए वो मैसेज, बिना किसी पैसे के, एसएमएस के रूप में भेज देगा. जब दोस्त का जवाब आएगा तो वो हाइक पर मैसेज के रूप में आ जाएगा.
हाल ही में हाइक ने 10 करोड़ सब्सक्राइबर का आंकड़ा पर कर लिया.
दुनिया भर में 60 करोड़ लोग से ज़्यादा लाइन इस्तेमाल करते हैं.
फ्री वॉइस और विडियो कॉल, मैसेज और तरह तरह के स्टिकर जो किसी के मन की बात कह सकते हैं, यहां सब कुछ मिलता है.
कई लोग परिवार या दोस्तों के बीच कांफ्रेंस कॉल के लिए लाइन का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यहां 200 लोग तक एक साथ ऐसे कॉल कर सकते हैं.
इसके फीचर को स्मार्टफोन या कंप्यूटर दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर कुछ पैसे खर्च करने को तैयार हैं तो दुनिया के कई देशों में लैंडलाइन और मोबाइल पर भी कॉल कर सकते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

vishalccit.BlogSpot.in

EmoticonEmoticon