Friday, 7 October 2016

टेस्ट क्रिकेट में ऐसा भी मौका आया, मैच में पूरे 11 खिलाड़ी बने ‘मैन ऑफ द मैच!’

नई दिल्ली। हम सभी को पता है कि किसी भी क्रिकेट मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड सबसे बेहतर प्लेयर को दिया जाता है। कई बार इसे दो या अधिकतम तीन खिलाड़ियों को साझा करते देखा-सुना होगा। पर क्या आपको इस बात पर यकीन होगा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट वो भी टेस्ट मैच खेलते हुए एक ही टीम के सभी खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया?
बिल्कुल यकीन न होने वाला ये वाकया हुआ था 18 जनवरी 1999 में। ये ऐतिहासिक मैच दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचुरियन में पर खेला गया था। जिसमें दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 351 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच को जीतने वाले हर खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था। खास बात तो ये थी कि पहली पारी में महज 2 गेंदे खेलने वाले खिलाड़ी को भी मैन ऑफ द मैच चुना गया था। ये खिलाड़ी थे गैरी कर्सटन। हां, उन्होंने दूसरी पारी में शतकीय पारी खेली थी। खैर, इस मैच के दूसरे ओपनर हर्शल गिब्स पहली पारी में महज 2 रन बना पाए थे, तो दूसरी पारी में उन्होंने अर्धशतक लगाया था।


EmoticonEmoticon