Sunday, 2 October 2016

सोने के इस टॉयलेट का इस्तेमाल करना चाहेंगे आप?

नई दिल्ली। भारत में आपने अक्सर ही पब्लिक शौचालय की दयनीय हालत को देखा ही होगा। बड़े शहरों को अगर छोड़ दिया जाए तो अक्सर ही ये टॉयलेट्स बेहद गंदी हालत में नजर आते हैं लेकिन क्या हो अगर आपको पता चले कि आपके पास के ही पब्लिक टॉयलेट की सीट खालिस सोने की है।
जी हां, न्यूयार्क में ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, इटली के एक आर्टिस्ट मौरोजियो कैटेलन ने न्यूयार्क के गुगनहैम म्यूजियम के लिए खालिस सोने का एक टॉयलेट तैयार किया है। म्यूजियम के मुताबिक इस टॉयलेट का एक खास मकसद यह भी है कि इससे आम लोगों को शानोशौकत भरी जिंदगी की हल्की सी झलक का लुत्फ उठा सकें। गौरतलब है कि न्यूयार्क में लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वे 18 कैरेट सोने से बने इस गोल्डन टॉयलेट का इस्तेमाल करें।


EmoticonEmoticon