बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता का मंगलवार को निधन हो गया। शिल्पा के पिता सुरेंद्र शेट्टी का निधन मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से वर्सोवा स्थित उनके घर में हुआ। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया गया जिसमें अक्षय कुमार से लेकर अभिषेक बच्चन तक कई सितार पहुंचे।
शिल्पा ने अपने पिता की फोटो इंस्ट्राग्राम अकाउंट शेयर की है जिसमें उन्होंने एक मैसेज भी लिखा है। शिल्पा ने लिखा है कि शुरुआत से लेकर आखिरी दिनों तक वो हीरो थे, प्यारे थे और हर तरीके से दयालु थे। अपने दिल और दिमाग से सच्चे और ईमानदार थे। हमारे परिवार की एक कड़ी जरूर टूट गई है। पापा घर छोड़कर भले ही चले गए हों लेकिन वो हमारे दिलों से नहीं गए। लव यू डैडी...आब सबसे अच्छे पिता,पति और देस्त थे।

EmoticonEmoticon