Thursday, 13 October 2016

कपिल की 'बुआ' अपने पति से ले रही हैं तलाक!

कॉमेडी नाइट विद कपिल में कपिल शर्मा की बुआ का किरदार निभा चुकीं मशहूर अभिनेत्री उपासना सिंह अपने पति से तलाक लेने जा रही हैं। गौरतलब है कि उपासना सिंह और उनके पति नीरज भारद्वाज पिछले 4 सालों से अलग रह रहे हैं।
खबर है कि अब उपासना नीरज से कानूनन अलग होना चाहती हैं, इसलिए अब तलाक लेना चाहती हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन उनके बीच की तल्खियां कम नहीं हो पा रही थी। दोनों के बीच पिछले 9 महीने से बातचीत भी नहीं हो रही है।
उपासना सिंह और नीरज भारद्वाज की शादी साल 2009 में हुई थी। नीरज स्टार प्लस के सीरियल साथ निभाना साथिया में ‘चिराग मोदी’ का किरदार निभाते हैं। वहीं उपासना मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में कपिल की ‘बुआ’ का किरदार निभा चुकी हैं।


EmoticonEmoticon