नई दिल्ली। भारत में गर्मी का मौसम कुछ ज्यादा ही लंबा हो जाता है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर किसी रेस्टोरेंट या कैफे में होते हैं, तो जाहिर है कि आप चिल्ड कोल्ड ड्रिंक, ठंडा ज्यूस या कोई भी ठंडी ड्रिंक तो जरूर पीते होंगे। फिर अगर ठंडा न मिले तो उसमें 'अलग से बर्फ' तो डलवाते ही होंगे। लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि ज्यादातर कैफे, रेस्टोरेंट या बार में ड्रिंक्स में इस्तेमाल होने वाली बर्फ आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक है।
एक सोशल मीडिया साइट पर रेस्टोरेंट और बार में काम करने वाले लोगों ने वहां मिलने वाले 'आइस क्यूब' का सच उजागर किया है। उनका कहना है कि ऐसी जहगों पर ड्रिंक्स में डली हुई बर्फ में खतरनाक बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं। इसका कारण ये है कि, बर्फ बनाने वाली इन ज्यादातर मशीनों को समय से साफ नहीं किया जाता है, जिसके चलते इसमें हानिकारक बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं।

EmoticonEmoticon