Sunday, 9 October 2016

एक ऐसा 'रेलवे स्टेशन' जो सिर्फ दुर्गा पूजा के लिए बना है!

कोलकाता। उत्तर कोलकाता के उलटाडांगा इलाके में एक नया रेलवे स्टेशन तैयार खड़ा है। प्लेटफॉर्म पर कोलकाता-ढाका के बीच चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस भी खड़ी है। यात्री दौड़-दौड़ कर ट्रेन में चढ़ रहे हैं। गाड़ी के डिब्बों में एसी चल रहा है। माइक पर बराबर कोई न कोई सूचना दी जा रही है। शहर के बीचों-बीच एक नया स्टेशन? यह स्टेशन बस कुछ दिनों के लिए बनाया गया है।
अरे बंधु, यह स्टेशन एक पूजा पंडाल है। प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के दूसरी ओर है पूजा का स्थान, जिसे देखने के लिए इस ट्रेन से होकर प्लेटफॉर्म के दूसरी ओर उतरना पड़ेगा। इस अनोखे पंडाल से कई बातें याद दिलाई गई हैं। ट्रेन का सफर, भारत-बांग्लादेश के रिश्ते और वो हजारों आम लोग जो लोकल ट्रेनों से सफर कर कोलकाता इस दुर्गापूजा घूमने आए हैं।


EmoticonEmoticon